रैली में ममता बनर्जी बोलीं-बीजेपी के लोगों ने बंगाल में फैलाया कोरोना वायरस

कोलकाता, अप्रैल 14: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को बीजेपी और नेताओं पर आरोप लगाया कि, उनकी वजह से राज्य में कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि, बीजेपी विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान में बड़ी संख्या में बाहरी लोगों को लेकर आयी जिससे राज्य में हाल के दिनों में कोविड मामलों में वृद्धि हुई है। हमने कोविड स्थिति पर काबू पा लिया था लेकिन उन्होंने इसे जटिल बना दिया है।

 Mamata Banerjee says BJPs people will spread COVID in the state and then go away

जलपाईगुड़ी जिले के डाबग्राम-फुलबाड़ी में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि, ये लोग राज्य में कोरोना वायरस फैलाएंगे और फिर चले जाएंगे। पिछले साल जब कोविड-19 की स्थिति थी, तो कोई भी भाजपा नेता राज्य में आने की परवाह नहीं करता था। वे लोग (भाजपा नेता) चुनाव प्रचार के लिए बाहरी लोगों को लेकर आए हैं जिससे कोविड मामलों में वृद्धि हुई।

उन्होंने कहा कि, हमने कोविड स्थिति पर काबू पा लिया था लेकिन उन्होंने इसे जटिल बना दिया।'' ममता बनर्जी ने यह भी आरोप लगाया कि बीजेपी की अगुआई वाली केंद्र सरकार राज्यों की इस अपील को नजरअंदाज कर रही है कि सभी लोगों को कोरोना का टीका दिया जाए, जिससे बीमारी को फैलने से रोका जा सकता है। निर्वाचन आयोग द्वारा 24 घंटे के लिए चुनाव प्रचार पर रोक लगाए जाने के फैसले के संबंध में उन्होंने कहा, "क्या हिंदुओं, मुस्लिमों और अन्य लोगों को एक साथ वोट देने के लिए कहना गलती है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में क्या कहना है जो हर चुनावी बैठक में मेरा मजाक उड़ा रहे हैं?

पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर चुनावी रैलियों में झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए ममता ने कहा, केंद्र ने एनआरसी और एनपीआर विधेयकों को जीवित रखा है, लेकिन गृह मंत्री ने एक सभा में दावा किया था कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को लागू करने की उनकी कोई योजना नहीं है। उन पर विश्वास मत करो।अगर वे सत्ता में आए तो आपको भी असम में 14 लाख बंगालियों (पूर्वोत्तर राज्य में अंतिम एनआरसी के संदर्भ में) जैसा अनुभव हो सकता है। बीजेपी एक खतरनाक पार्टी है जो बंगाल को विभाजित करने का प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+