'I.N.D.I.A. गठबंधन को 195 नहीं, मिल रहीं 315 लोकसभा सीटें', ममता बनर्जी का बड़ा दावा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने एक बार फिर नागरिकता संशोधन कानून को लेकर मोदी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने एक चुनावी जनसभा में मंच से दावा किया किया कि बंगाल के 19 लाख मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गया। इसके अलावा सीएम ने एक और बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार आईएनडीआईए गठबंधन को 315 लोकसभा सीटों पर जीत मिल रही है।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को उत्तर 24 परगना जिले बनगांव में एक जनसभा को संबोधित किया। मंच से सीएम ममता ने कहा कि पश्चिम बंगाल का आईएनडीआईए गठबंधन की सरकार विकास कर सकती है। उन्होंने संबोधन में काह, "...दीदी वहां (केंद्र में) इंडिया गठबंधन को सत्ता में लाएंगी, हम यहां (पश्चिम बंगाल) से मदद करेंगे। सबके सहयोग से इंडिया गठबंधन जीतेगा" हमें (पार्टियों को)। हमारी कल तक की गणना के अनुसार, उन्हें (भाजपा) 190-195 सीटें मिलेंगी और अब तक की संख्या के अनुसार भारत गठबंधन को 315 सीटें मिलेंगी।"

सीएम ने एक बार फिर एनआरसी का विरोध करने की बात कही। मुख्यमंत्री ममता ने केंद्र की मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए दावे के साथ कहा, "मैं एनआरसी की इजाजत नहीं दूंगी...असम में 19 लाख हिंदू बंगालियों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं...अगर वे मुझसे मेरे माता-पिता का प्रमाणपत्र मांगेंगे तो मैं उनका जन्मदिन भी नहीं पता, सर्टिफिकेट कहां से लाऊंगा। क्योंकि तुम विदेशी हो जाओगे?...अगर वे ही नहीं लगाएंगे तो तुम क्यों लगाओगे?"
मंच से सीएम ने आगे कहा, "...यह एक भयानक साजिश (सीएए-एनआरसी) है। एक और साजिश रची गई है और वह है समान नागरिक संहिता (यूसीसी), जिसमें अल्पसंख्यक, एससी -एसटी, ओबीसी और आदिवासियों का कोई अस्तित्व नहीं रहेगा, हिंदुओं का भी कोई अस्तित्व नहीं रहेगा और सिर्फ 'वन नेशन-वन पॉलिटिकल पार्टी लीडर' रह जाएगा... पीएम मोदी आए तो भारत में चुनाव नहीं होंगे भारत का संविधान ख़त्म कर दिया जाएगा, इतिहास बदल दिया जाएगा, भूगोल बदल दिया जाएगा।"












Click it and Unblock the Notifications