Lok Sabha Election: जब चुनावी मंच पर एक साथ ममता बनर्जी और महुआ मोइत्रा ने किया डांस, देखें Video

Mamata Banerjee Dance With Mahua Moitra: लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार में सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी मैराथन जनसभाओं को संबोधित कर रही हैं। इस बीच ममता बनर्जी और टीएमसी उम्मीदवार महुआ मोइत्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वलायरल हुआ है, जिसमें महुआ मोइत्रा के साथ ममता बनर्जी डांस करती नजर आ रही हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा ने नादिया जिले में एक चुनावी रैली के दौरान एक साथ डांस किया। जिसका वीडियो खुद महुआ मोइत्रा ने एक्स (ट्विटर) पर साझा किया है।

Mamata Banerjee Dance

पश्चिम बंगाल की कृष्णानगर सीट से टीएमसी उम्मीदवार महुआ मोइत्रा ने ममता बनर्जी के साथ अपने डांस का एक वीडियो साझा किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "अभियान की अब तक की सबसे मजेदार क्लिप।"

मुख्यमंत्री ने 2 मई को नादिया जिले के तेहट्टा में मोइत्रा के समर्थन में एक रैली को संबोधित किया। जहां दोनों नेताओं ने महिलाओं के साथ एक दूसरे का हाथ पकड़कर ढोल की थाप पर नृत्य किया।

अपने एक और पोस्ट में टीएमसी उम्मीदवार मोइत्रा ने चुनाव अभियान में समर्थन देने के लिए ममता बनर्जी को धन्यवाद देते हुए "धन्यवाद दीदी।" लिखा। साथ ही एक भाषण की क्लिप भी पोस्ट की, जिसमें ममता बनर्जी महुआ मोइत्रा का हाथ पकड़कर ऊंचा उठा रही है।

इसी के साथ ममता बनर्जी ने हाशिए रर रहने वाले समुदायों के लिए नागरिकता लाभ को लेकर भाजपा सरकार की आलोचना की और दावा किया कि समान नागरिक संहिता (यूसीसी) एससी, एसटी और ओबीसी के अधिकारों को खतरे में डाल सकती है।

इससे पहले पिछले हफ्ते ममता बनर्जी ने मालदा में स्थानीय कलाकारों के साथ बंगाली लोक गीतों की धुन पर नृत्य करते देखा गया था। दहां उन्होंने लोक वाद्ययंत्रों पर भी हाथ आजमाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+