Kolkata: लेडी डॉक्टर के बॉडी पर मिले थे 'काटने' के निशान, अब CBI ने लिए संजय रॉय के दांतों और लार के नमूने
kolkata doctor news: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) कर रही है। सीबीआई ने अब मुख्य आरोपी संजय रॉय के दांतों और लार के नमूने लिए है। नमूने लेने के लिए सीबीआई की टीम बुधवार को प्रेसीडेंसी जेल पहुंची।
इस दौरान सीबीआई की टीम ने संजय रॉय से पूछातछ भी की। यह पूछताछ करीब 5 घंटे तक चली। इस दौरान सीबीआई की टीम ने संजय रॉय से नरम वस्तु पर कभी हल्के, तो कभी ज़ोर से काटने के लिए कहा। खबर के मुताबिक, दांत का निशान इस मामले में महत्वपूर्ण सबूत के तौर पर काम आ सकता है।

दरअसल, मृतका ट्रेनी डॉक्टर के शरीर पर काटने के निशान पाए गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इसके बारे में बताया गया था। ऐसे में अब मृतका के शरीर पर पाए गए निशानों का आरोपी के दांत के निशान से मिलान किया जाएगा। खबर के मुताबिक, संजय रॉय के दांतों के नमूनों को जांच के लिए सीएफएसएल (केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला) भेजा जाएगा।
सीबीआई ने कोलकाता के सियालदह कोर्ट में संजय रॉय से पूछताछ और दांतों की जांच करने की अपील की थी, जिसे बुधवार को अदालत ने मंजूर कर लिया था। बता दें कि यह मामला 9 अगस्त को प्रकाश में आया, जब आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (आरजीकेएमसीएच) के सेमिनार हॉल में पोस्टग्रेजुएट ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला।
अगले दिन कोलकाता पुलिस के नागरिक स्वयंसेवक संजय रॉय को गिरफ्तार किया गया। कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश के बाद सीबीआई ने जांच अपने हाथ में ले ली। बुधवार को सीबीआई अधिकारियों ने प्रेसिडेंसी सुधार गृह में संजय रॉय से एक और दौर की पूछताछ की। इसके अलावा, सुबह केंद्रीय जांच एजेंसी की एक अन्य टीम ने चार जूनियर डॉक्टरों से पूछताछ की।












Click it and Unblock the Notifications