Kolkata Doctor Case: कौन हैं टीएमसी के सुखेंदु शेखर रे? जिन्होंने अपनी ही सरकार को घेरा, पुलिस ने भेजा नोटिस
TMC MP Sukhendu Sekhar Ray: कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में हुई लेडी ट्रेनी डॉक्टर के रेप और हत्या के मामले में अपनी ही सरकार को घेरने वाले टीएमसी के राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रे को कोलकाता पुलिस ने नोटिस भेजा है।
डॉक्टर केस को लेकर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद सुखेंदु रे ने अपनी ही पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने इस पूरे मामले की सीबीआई से निष्पक्षता से जांच करने की मांग की है।

हालांकि अब वो खुद इस पूरे मामले में घिरते नजर आ रहे हैं। सुखेंदु शेखर रे पर आरोप है कि उन्होंने रेप और हत्या मामले के संबंध में हो रही जांच के बारे में 'गलत सूचना' एक्स पर पोस्ट की है, जिसे लेकर कोलकाता पुलिस ने उनको नोटिस भेजते हुए रविवार शाम 4 बजे पुलिस हेडक्वार्टर में पेश होने के लिए तलब किया है।
टीएमसी सांसद ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा,"सीबीआई को निष्पक्षता से काम करना चाहिए. पूर्व प्रिंसिपल और पुलिस कमिश्नर को हिरासत में लेकर पूछताछ करनी चाहिए, ताकि पता चल सके कि आत्महत्या की कहानी किसने और क्यों फैलाई।"
गलत सूचना को लेकर पुलिस का नोटिस
उन्होंने आगे लिखा कि, "सीबीआई को यह भी जानना चाहिए कि हॉल की दीवार क्यों गिराई गई, रॉय को इतना शक्तिशाली बनाने के लिए किसने संरक्षण दिया, सबूत जुटाने के लिए घटना के तीन दिन बाद खोजी कुत्ते का इस्तेमाल क्यों किया गया? ऐसे सैकड़ों सवाल हैं जिनके जवाब बाकी हैं और सीबीआई को इनके जवाब निकलवाने चाहिए।"
सुखेंदु शेखर रे के इस एक्स पोस्ट को लेकर कोलकाता पुलिस ने उनको नोटिस भेजा है। पुलिस ने दावा किया कि उन्होंने तीन दिन बाद क्राइम स्पॉट पर खोजी कुत्तों को तैनात किए जाने के बारे में "गलत सूचना" पोस्ट की थी।
जानिए पुलिस ने क्या कहा?
कोलकाता पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि यह सूचना कि खोजी कुत्ते को तीन दिन बाद भेजा गया था, पूरी तरह से गलत है। खोजी कुत्ते को दो बार भेजा गया था, 9 अगस्त और 12 अगस्त को। सुखेंदु शेखर रे को बीएनएस की धारा 35(1) के तहत नोटिस भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications