Kaliaganj मामला: पोस्टमार्टम रिपोर्ट लीक होने पर NCPCR गंभीर, डीजीपी को लेटर लिखा, जांच की मांग, VIDEO

Kaliaganj में नाबालिग बच्ची की मौत मामले में NCPCR ने ममता बनर्जी की सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। एनसीपीसीआर प्रमुख प्रियांक कानूनगो ने कहा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट लीक होना बेहद गंभीर है। उन्होंने DGP को लेटर लिखा है।

NCPCR

कालियागंज में नाबालिग बच्ची की मौत मामले में NCPCR ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सार्वजनिक होने पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए एनसीपीसीआर ने जांच की मांग की है।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को पत्र लिखकर इस बात की जांच की मांग की है कि कालीयागंज मामले की नाबालिग पीड़िता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट कैसे सार्वजनिक हो गई।

NCPCR प्रमुख प्रियांक कानूनगो ने कहा, "आयोग के संज्ञान में आया है कि POCSO पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया गया है। अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिपोर्ट वायरल है।"

उन्होने कहा, इससे POCSO पीड़िता के साथ-साथ उसके माता-पिता की पहचान का खुलासा हो गया है। ऐसा होने पर POCSO अधिनियम, 2012 की धारा 23 का उल्लंघन हो रहा है।

डीजीपी को लिखे लेटर में कानूनगो ने कहा, "एक POCSO पीड़ित की पहचान का खुलासा करना गंभीर चिंता का विषय है और स्पष्ट रूप से उन संबंधित अधिकारियों की अनप्रोफेशनल दृष्टिकोण का संकेत देता है, जो इस तरह के संवेदनशील दस्तावेज की गोपनीयता बनाए रखने के लिए जिम्मेदार हैं।"

एनसीपीसीआर ने आगे मामले की जांच और "गंभीर चूक" में तत्काल कार्रवाई की मांग की और आयोग को तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट भेजने को कहा।

कालियागंज मामले में ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि हंगामा करने के लिए लोग बिहार से लाए गए। इससे पहले रविवार को एनसीपीसीआर प्रमुख कानूनगो ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राज्य के 'अक्षम (पुलिस) अधिकारियों' को बचाने का आरोप लगाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+