'पुलिस पर हमला गुंडागर्दी, मारपीट करने वाले बिहार से लाए गए', कालियागंज की घटना पर ममता बनर्जी

बिहार के कालियागंज में हुई घटना को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने इस घटना का लेकर बीजेपी पर हमला बोला। सीएम ने कहा कि महिला पुलिस बल पर हमला गुंडागर्दी है।

CM Mamata Banerjee

पश्चिम बंगाल के कालियागंज में हुई घटना को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि कालियागंज में जो कुछ हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन बाद में जिस तरह से महिला पुलिस कर्मियों पर हमला किया गया वो एक सुनियोजित घटना थी।

सीएम ने पुलिस पर हमले को लेकर भाजपा को निशाने लिया और कहा, "कल की गुंडागर्दी जिसमें पुलिस बल पर हमला किया गया और लोगों की संपत्ति और सरकार को नुकसान पहुंचाया गया, अस्वीकार्य है। मैंने पुलिस से जांच करने को कहा है। एक तरफ लड़की के मामले की जांच होगी तो दूसरी तरफ हिंसा के मामले की जांच होगी।"

कालियागंज की घटना को लेकर सीएम ममता बनर्जी बुधवार बीजेपी पर हमलावर दिखीं। सीएम ने कहा कि कालियागंज में बीजेपी बिहार से गुंडे बुलाकर आतंक फैलाने का प्रयास कर रही है। कालियागंज के घटना के बाद जो कछ हुआ वो बीजेपी की एक सोची समझी साजिश का हिस्सा था। सीएम ममता ने कालियागंज के अलावा मालदा स्कूल वाली घटना को लेकर भी बीजेपी को निशाने पर लिया।

बुधवार को कालियागंज की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ममता बनर्जी ने कहा, "बीजेपी बिहार से लोगों को लेकर आई। उन्होंने महिला पुलिसकर्मियों की बेरहमी से पिटाई कर दी। मैं यह नहीं कहूंगा कि कालियागंज की घटना सुनियोजित थी। यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और हम परिवार के साथ हैं। लेकिन बाद में जो हुआ वह सुनियोजित था।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+