IIM Calcutta Rape Case: केस में नया ट्विस्ट, पीड़िता के पिता ने ही रेप के आरोपों को नकारा
IIM Calcutta Rape Case: कोलकाता में आईआईएम की छात्रा के साथ बॉयज हॉस्टल में रेप मामले में नया ट्विस्ट आया है। पीड़िता के पिता ने ही आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कोई उत्पीड़न नहीं हुआ है। मेरी बेटी घर में सो रही है और आरोपी छात्र को पहचानती तक नहीं है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया है। आरोपी को कोर्ट ने 7 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है। आरोपी छात्र कर्नाटक का रहने वाला है और उसकी मां का कहना है कि मेरा बेटा इतनी दूर पढ़ाई करने गया है, वह ऐसा कुछ नहीं कर सकता है।
पीड़िता की शिकायत पर शुक्रवार की रात पुलिस ने आरोपी छात्र को अरेस्ट किया था। पीड़िता ने अपने एफआईआर में कहा है कि उसे आरोपी ने काउंसलिंग के लिए बुलाया था और फिर खाने के लिए पिज्जा और पानी दिया। इसके बाद वह सो गई और उठी तो पता चला कि उसके साथ रेप हो चुका है। आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि इस बारे में किसी को न बताए।

यह भी पढ़ें: Kolkata: छात्रा से गैंगरेप के बाद आरोपी कॉलेज कैंपस में ही करते रहे जश्न, गार्ड रूम में की शराब पार्टी
IIM Calcutta Rape Case: पीड़िता के पिता ने आरोपों को नकारा
पीड़िता के पिता के बयान के बाद केस में नया ट्विस्ट आ गया है। पीड़िता के पिता ने कहा कि मेरी बेटी ऑटो से गिर गई थी जिसकी वजह से उसके सिर में चोट लग गई थी। पुलिस के कॉल से हमें पता चला कि वह अस्पताल के न्यूरोसर्जन विभाग में है। मेरी बेटी का कोई उत्पीड़न नहीं हुआ है और वह घर में सो रही है। जिस छात्र को आरोपी बताया गया है वह उसे जानती तक नहीं है। अब इस बयान के बाद मामला पलट गया है। हालांकि, पुलिस ने अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
आरोपी महावीर टोप्पनवर उर्फ परमानंद जैन की मां ने कहा कि मुझे बेटे के दोस्त का फोन आया था और पता चला कि पुलिस उसे उठाकर ले गई है। मेरा बेटा अंतिम साल में है और वह ऐसा कोई गलत काम नहीं कर सकता है। वह पढ़ाई के लिए गया था और हमने पुलिस से गुहार लगाई है कि उससे मिलने के लिए दिया जाए। हम कोलकाता के बारे में कुछ नहीं जानते हैं।
पीड़ित महिला साइकोलॉजिकल काउंसलर है और वह आईआईएम की छात्रा नहीं है। आईआईएम प्रशासन ने बयान जारी कर कहा है कि हम जांच में पुलिस का सहयोग कर रहे हैं। यह गंभीर मामला है और हम संस्थान के तौर पर महिलाओं की निजता और सम्मान के पक्ष में खड़े रहने की परंपरा और मूल्यों पर चलते हैं।
यह भी पढ़ें: Kolkata Case Updates: सांस नहीं ले पा रही थी पीड़िता तो आरोपियों ने दिया इनहेलर, सामने आया रूह कंपाने वाला सच












Click it and Unblock the Notifications