Kolkata Case Updates: सांस नहीं ले पा रही थी पीड़िता तो आरोपियों ने दिया इनहेलर, सामने आया रूह कंपाने वाला सच

Kolkata Case Updates: कोलकाता में लॉ कॉलेज में हुई 24 वर्षीय विधि छात्रा के साथ हुई गैंगरेप की घटना ने हर किसी को झकझोर रख दिया है। इस दिल को दहला देने वाली घटना से लोगों के अंदर काफी गुस्सा है, वो घटना को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लेने की बात कर रहे हैं तो वहीं इस केस में एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसे सुनने के बाद कोई भी अंदर तक हिल जाएगा।

सार्वजनिक अभियोजक सौरिन घोषाल ने मंगलवार को कोर्ट में कहा कि 'पीड़िता के साथ 25 जून को तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया, जब पीड़िता को घबराहट का दौरा पड़ा और उसे सांस लेने में तकलीफ हुई, तो आरोपियों ने उसे अस्पताल ले जाने के बजाय एक इनहेलर दिया, ताकि वे उसे फिर से प्रताड़ित कर सकें।' हैवानियत की ऐसी तस्वीर शायद ही कभी किसी ने देखी होगी।

Kolkata Case Updates

'मुझे पैनिक अटैक आया और सांस लेने में तकलीफ हुई'

पीड़िता ने अपनी शिकायत में पैनिक अटैक के बारे में बताया था और यह भी बताया था कि 'मुख्य आरोपी, मोनोजीत मिश्रा ने अन्य दो आरोपियों - जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी - को उसके लिए इनहेलर लाने के लिए कहा था। पीड़िता ने कहा कि 'मुझे पैनिक अटैक आया और सांस लेने में तकलीफ हुई। मिश्रा ने अहमद और मुखर्जी को कमरे के अंदर आने के लिए कहा। मैंने उनसे मदद मांगी।'

'मैंने उनसे मुझे अस्पताल ले जाने के लिए कहा'

'मैंने उनसे मुझे अस्पताल ले जाने के लिए कहा, लेकिन वे मेरी मदद नहीं कर रहे थे। फिर मिश्रा ने उनसे मेरे लिए इनहेलर लाने के लिए कहा।'

'फार्मेसी का पता लगा लिया है जहां से इनहेलर खरीदा गया था'

पुलिस के अनुसार, अहमद ही वह व्यक्ति था जिसने पास की एक फार्मेसी से इनहेलर खरीदा था। इनहेलर की मदद से सर्वाइवर को थोड़ी राहत मिली, लेकिन इसके तुरंत बाद आरोपियों ने उसे फिर से प्रताड़ित किया। पुलिस ने उस फार्मेसी का पता लगा लिया है जहां से इनहेलर खरीदा गया था, जिससे सर्वाइवर के बयान की पुष्टि होती है और उसी के लिए यूपीआई के माध्यम से किए गए ₹350 के भुगतान की रसीद भी जब्त कर ली गई है।

आरोपियों को 8 जुलाई तक पुलिस हिरासत

आपको बता दें कि तीनों आरोपियों 8 जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी, मोनोजीत मिश्रा कॉलेज में एक अस्थायी स्टाफ सदस्य के रूप में काम करता था और वह पूर्व छात्र भी है, जबकि अन्य दो आरोपी - जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी - वर्तमान में वहां पढ़ाई कर रहे थे। कॉलेज के एक सुरक्षा गार्ड पिनाकी बंद्योपाध्याय को भी कथित तौर पर अपराध पर चुप्पी साधने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।'

भाजपा ने मांगा ममता बनर्जी का इस्तीफा

इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई है, विपक्ष ने ममता बनर्जी सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाते हुए ममता बनर्जी को सीएम पद से इस्तीफा देने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर CBI जांच की भी मांग उठ रही है।भाजपा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार लगातार ऐसे मामलों में दोषियों को बचाने की कोशिश करती रही है। एक शर्मनाक है कि जिस राज्य में महिला ही मुखिया है, वही स्टेट महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+