सोमवार को ED के सामने पेश होंगे TMC सांसद अभिषेक बनर्जी, कहा- आरोप सच साबित हुए तो फांसी लगाने को तैयार

कोलकाता, सितंबर 05। पश्चिम बंगाल में कथित कोयला घोटाला मामले में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी जांच के दायरे में आ गए हैं। ईडी ने अभिषेक बनर्जी को समन भेजा था और सोमवार को पेश होने के लिए कहा था। कल अभिषेक बनर्जी दिल्ली में ईडी के समक्ष पेश होंगे।

आरोप सच हुए तो फांसी लगा लूंगा- अभिषेक बनर्जी

आरोप सच हुए तो फांसी लगा लूंगा- अभिषेक बनर्जी

इस पेशी के लिए अभिषेक बनर्जी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले अभिषेक बनर्जी ने कोलकाता एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हूं, क्योंकि मैंने कुछ गलत नहीं किया है और अगर मेरे खिलाफ आरोप सच साबित कर दिए जाते हैं तो मैं खुद को फांसी लगा लूंगा।

भाजपा के खिलाफ मेरे पास सबूत हैं तो पेश करें- बनर्जी

भाजपा के खिलाफ मेरे पास सबूत हैं तो पेश करें- बनर्जी

अभिषेक बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मेरे खिलाफ भाजपा को ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं है, अगर मेरे उपर लगे आरोप सच साबित होते हैं तो मैं खुद को फांसी लगा लूंगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास अगर मेरे खिलाफ सबूत हैं तो वो जनता के सामने पेश करें।

बीजेपी के नेताओं को मैं एक्सपोज कर दूंगा- बनर्जी

बीजेपी के नेताओं को मैं एक्सपोज कर दूंगा- बनर्जी

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मैं बीजेपी के नेताओं से आग्रह करता हूं कि मेरे साथ 5 मिनट बैठें। अगर मैंने उन्हें बेनकाब नहीं कर दिया तो मैं फिर कभी राजनीति में कदम नहीं रखूंगा। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जब रिश्वत लेते कैमरे में कैद होने की बात आती है तो ईडी और सीबीआई आंखें मूंद लेते हैं।

ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: बॉडीगार्ड की मौत के मामले में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को CID ने किया तलब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+