पश्चिम बंगाल: बॉडीगार्ड की मौत के मामले में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी को CID ने किया तलब

बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​ने अपने पूर्व बॉडीगार्ड सुभब्रत चक्रवर्ती की रहस्यमयी हत्या मामले की जांच के सिलसिले में तलब किया है।

कोलकाता, 4 सितंबर। बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल सीआईडी ​​ने अपने पूर्व बॉडीगार्ड सुभब्रत चक्रवर्ती की संदिग्ध मौत के मामले की जांच के सिलसिले में तलब किया है। अधिकारी को सोमवार को सुबह 11 बजे कोलकाता के भवानी भवन स्थित सीआईडी ​​मुख्यालय में पेश होने को कहा गया है। सब-इंस्पेक्टर शुभब्रत चक्रवर्ती की मौत का मामला इसी साल जुलाई में सीआईडी ​​को सौंपा गया था। उन्होंने 2018 में पुरबा मेदिनीपुर के कांठी में एक पुलिस बैरक में कथित तौर पर खुद को गोली मार ली थी।

Recommended Video

    CID ने Bodyguard की मौत के मामले में BJP नेता Suvendu Adhikari को ने किया तलब | वनइंडिया हिंदी
     Suvendu Adhikari

    शुभब्रत चक्रवर्ती सुवेंदु अधिकारी के तृणमूल कांग्रेस के सांसद होने के समय से ही भाजपा विधायक की सुरक्षा टीम का हिस्सा थे। मामले की जांच के तहत इस साल जुलाई में चार सदस्यीय सीआईडी ​​टीम ने पूर्व मेदिनीपुर में सुवेंधु अधिकारी के आवास पर छापा मारा था। सीआईडी के ​​अधिकारी कथित तौर पर शुभब्रत चक्रवर्ती के पूर्व सहकर्मियों से पूछताछ और जानकारी इकट्ठा करने के बाद नंदीग्राम विधायक सुवेंदु अधिकारी के घर पहुंचे थे।

    यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में भी सड़क पर ड्यूटी देने वाली DSP शिल्पा साहू बनीं मां, लिखा-'घर में छोटा कोरोना वॉरियर आ गया'

    उनकी पत्नी सुपर्णा चक्रवर्ती ने इस साल की शुरुआत में कांथी पुलिस थाने में एक नई शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उनके पति की मौत की जांच की मांग की गई थी। इस मामले की जांच पश्चिम बंगाल पुलिस कर रही थी।

    बता दें कि जुलाई में सीआईडी को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिस समय यह हादसा हुआ था उस दौरान सुवेंदु अधिकारी राज्यके परिवहन मंत्री थे। सुभब्रत चक्रवर्ती की मौत को संदिग्ध पाकर सुवेंदु अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। उनकी शिकायत पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 और 120 बी के तहत मामला दर्ज किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+