ममता बनर्जी की ललकार- 'आज एक पैर पर बंगाल जीतूंगी, कल दोनों पैरों पर दिल्ली'

ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा ने उम्मीदवार भी या तो टीएमसी से उधार लिए हैं या सीपीएम से।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में दो चरणों के चुनाव के बाद मंगलवार को तीसरे चरण के तहत वोट डाले जाएंगे। अभी तक कुल 60 सीटों पर हो चुके मतदान के बाद तीसरे चरण में 31 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। दूसरे चरण में नंदीग्राम सहित कई इलाकों में हुई हिंसा की घटनाओं को देखते हुए चुनाव आयोग ने बाकी बचे चरणों को लेकर सुरक्षा के काफी पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस बीच मतदान से एक दिन पहले टीएमसी प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है।

west bengal assembly elections 2021

Recommended Video

    West Bengal Election 2021: Mamata Banerjee ने जताए PM बनने के इरादे, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    हुगली के देवबंदपुर में आयोजित एक रैली में ममता बनर्जी ने कहा, 'भाजपा वालों, क्या आप पश्चिम बंगाल में चुनाव लड़ने के लिए स्थानीय उम्मीदवार नहीं खोज सकते? उनके पास अपना कोई स्थानीय उम्मीदवार ही नहीं है। उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए या तो टीएमसी से लोग उधार लिए हैं, या फिर सीपीएम से। वो लोग पानी की तरह पैसा बहा रहे हैं। जो लोग ठीक से सोनार बंगला नहीं बोल सकते, वो बंगाल पर शासन क्या करेंगे। मैं आज एक पैर पर बंगाल जीतूंगी और कल दोनों पैरों पर दिल्ली में जीत हासिल करूंगी।'

    'भाजपा के कहने पर बंगाल में लंबा चुनाव कराया जा रहा'
    पश्चिम बंगाल में लंबे चुनाव को लेकर भी ममता बनर्जी ने भाजपा पर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा, 'चुनाव को आठ चरणों में बांटने की क्या जरूरत थी। भाजपा मंडल के कहने पर चुनाव को लंबा खींचा गया है। कोरोना वायरस के मौजूदा हालात को देखते हुए क्या चुनाव आयोग को बंगाल में थोड़े समय में चुनाव नहीं कराना चाहिए था।' आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरण के चुनाव होने के बाद अब 6 चरणों का चुनाव बचा है। इनमें तीसरे चरण के तहत 6 अप्रैल, चौथे चरण के तहत 10 अप्रैल, पांचवें चरण के तहत 17 अप्रैल, छठें चरण के तहत 22 अप्रैल, सातवें चरण के तहत 26 अप्रैल और आठवें चरण के तहत 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+