पश्चिम बंगाल में अब 4 साल का होगा ग्रेजुएट कोर्स, इसी साल से लागू, ममता सरकार का बड़ा फैसला
West Bengal 4 Years UG Level Course: ममता बनर्जी सरकार ने पश्चिम बंगाल में यूजी स्तर की पढ़ाई अब चार साल करने का फैसला लिया है। कहा कि इसी साल से यह लागू हो जाएगा।

West Bengal 4 Years UG Level Course: पश्चिम बंगाल सरकार ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। बंगाल सरकार ने अंडर ग्रेजुएट स्तर की पढ़ाई अब चार सालों तक करने का निर्णय लिया है। 2023-2024 शैक्षणिक सत्र से सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और सरकार द्वारा प्रायोजित उच्च शिक्षा संस्थानों में चार वर्षीय स्नातक स्तर के कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।
आधिकारिक बयान में कहा गया कि सभी हितधारकों से परामर्श करने और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि चार साल का यूजी स्तर का कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। कहा कि राज्य सरकार, राज्य सहायता प्राप्त और प्रायोजित उच्च शिक्षा संस्थानों में चार वर्षीय यूजी स्तर के कार्यक्रम को शुरू करने का पहले से विचार किया जा रहा था। पश्चिम बंगाल ने अब इसे लागू करने का फैसला किया है।
Recommended Video

राज्य सरकार द्वारा गठित एक विशेषज्ञ समिति ने इसको लेकर अपनी सिफारिश दी। इसके बाद राज्य सरकार ने यूजी की पढ़ाई तीन साल के बदले अब चार साल करने का फैसला लिया है। इस वर्ष यूजी स्तर के पाठ्यक्रमों में प्रवेश पिछले साल की तरह ही दिया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
यह भी पढ़ें- Wrestlers Protest: पहलवानों से करेगी बंगाल CM की टीम मुलाकात, ममता बोलीं- हम आपके साथ हैं












Click it and Unblock the Notifications