पश्चिम बंगाल: कोलकाता के जया सिनेमा में लगी भीषण आग, दो लोग झुलसे
कोलकाता, 3 जुलाई: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के लेक टाउन इलाके में स्थित जया सिनेमा में भीषण आग लगी है। शुक्रवार देर रात इस सिनेमाघर में आग लगी। आग की सूचना पर दमकल की 15 गड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू का काम शुरू किया। आग लगने की घटना में दो लोग घायल हुए हैं। सिनेमाहॉल फिलहाल बंद था।

दमकल विभाग ने कहा है कि रात सवा नौ बजे उनको सिनेमाघर से धुआं उठने की सूचना मिली। जिसके बाद आग भड़क गई। अभी तक आग लगने के पीछे की वजह का पता नहीं चल पाया है। घटना के समय भीतर मौजूद दो लोग घायल हो गए। हालांकि दोनों कोबाहर निकाल लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications