नेवी के पूर्व जवान की हत्या, पत्नी और बेटे ने शव के 6 टुकड़े कर तालाब और झाड़ियों में फेका

दिल्ली में श्रद्धा वाकर की हत्या के कुछ दिनों बाद कोलकाता से 40 किलोमीटर दूर बरुईपुर में एक ऐसी ही वीभत्स हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक 50 वर्षीय महिला और उसके 25 वर्षीय बेटे को पति की हत्या कर शव को 6 टुकड़ों करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक पति ने बेटे के साथ मिलकर पति की हत्या करके शव के 6 टुकड़े करके पास के इलाके में फेंक दिया।

murder ex navey men

बरुईपुर पुलिस अधीक्षक पुष्पा के मुताबिक पूर्व नौसेना कर्मी 55 वर्षीय उज्जवल चक्रवर्ती की पत्नी श्यामली चक्रवर्ती और बेटे राजू चक्रवर्ती उर्फ जॉय ने 14 नवंबर की शाम को हत्या कर दी थी। अधीक्षक पुष्पा ने बताया कि अब तक जांच में पाया गया है कि उज्ज्वल एक शराबी था और अपने बेटे के साथ अक्सर मारपीट करता था। इसी बात को लेकर 14 नवंबर की शाम उसका पत्नी से भी झगड़ा हो गया। जिसके बाद बेटे ने उस पर हमला कर दिया और गुस्से में पिता का गला घोंट दिया।

उज्जवल का बेटा राजू जो आईटीआई से पॉलिटेक्निक की पढ़ाई की है। उसने अपने कारपेंटरी क्लास किट से हैकसॉ का इस्तेमाल कर उज्जवल के शव को 6 टुकड़े कर दिया। इसके बाद शव के टुकड़ों को प्लास्टिक की थैलियों में लपेटकर तालाब और झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक बेटे ने खास मल्लिक और देहमेदान मल्ला इलाकों में लगभग 500 मीटर के दायरे में शरीर शव के टुकड़ों को फेंकने के लिए 6 बार साइकिल से गया था।

शव को ठिकाने लगाने के बाद अगले दिन सुबह तीन बजे पत्नी और बेटा पुलिस के पास गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने गए। पुलिस शिकायत में दोनों ने कहा कि उज्ज्वल जो एक निजी एजेंसी में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात हैं, अभी तक घर नहीं आए हैं। वहीं, शिकायत के दो दिन बाद तलाब में शव के टुकड़े तैरने लगे।

तालाब के नजदीक घर बनाकर रहने वाले सुभरा चटर्जी ने बताया कि गुरुवार की शाम मैं अपने घर की सबसे ऊपरी मंजिल पर बैठा था। इस दौरान तालाब में एक लाल टी-शर्ट तैर रही थी। जब गौर से देखा गया तो पता लग गया कि यह किसी आदमी का शव है। इसकी सूचना मैंने आस पड़ोस के अन्य लोगों को भी दी, जिसके बाद कई लोग वहां पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के मुताबिक शव को एक प्रसिद्ध कपड़ा दुकान के पॉलीथीन बैग में लपेटा गया था। इससे इलाके का पता लगाने में मदद मिली और शव की शिनाख्त कर लिया गया।

इसके बाद पुलिस ने मां बेटे से पूछताछ शुरू की तो वो मानने को तैयार नहीं हो रहे थे और कह रहे थे कि उज्जवल शराबी था। ऐसे में उसकी किसी से लड़ाई हुई होगी और इस घटना को अंजाम दिया गया होगा। हालांकि, जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने अब तक बॉडी के 4 पार्ट को बरामद कर लिया है। वहीं, दो अन्य पार्ट की तलाश की जा रही है। पुलिस के मुताबिक अभी तक दोनों हाथ नहीं बरामद हुए हैं। फिलहाल महिला और उसकी मां को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Shahdol News : पत्नी की हत्या के बाद शव के किए 2 टुकड़े, डेड बॉडी को जंगल में अलग-अलग जगह लगाया ठिकाने

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+