बंगाल: रैलियों में खचाखच भीड़ से उड़ रहीं कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां, EC ने 16 अप्रैल को बुलाई सर्वदलीय बैठक
कोलकाता, 14 अप्रैल: पांच राज्यों में जारी विधानसभा चुनावों में अब सिर्फ पश्चिम बंगाल में इलेक्शन बाकी है। बाकी के चार राज्यों में वोटिंग पूरी हो चुकी है। बंगाल में 4 चरणों का मतदान किया जा चुका है। पांचवें चरण के तहत 45 सीटों पर 17 अप्रैल को वोटिंग होगी। इससे पहले कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच चुनावी रैलियों में उड़ती कोरोना गाइडलाइन की धज्जियों को लेकर चुनाव आयोग ने कोलकाता में 16 अप्रैल को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई हैं।

विधानसभा चुनावों के प्रचार में व्यस्त नेता कोरोना गाइडलाइन पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। चुनावी रैलियों में लोगों की खचाखच भीड़ साफ दिखाई दे रही हैं। ऐसे में कोरोना गाइडलाइन की हो रही अवहेलना को लेकर चुनाव आयोग सख्त नजर आया है। अब चुनाव आयोग ने कोविड के मानदंडों की समीक्षा के लिए एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है। इस बैठक के जरिए आयोग कोरोना गाइडलाइन की पालना पर विस्तार से चर्चा करेगा।
इधर, ममता बनर्जी ने बंगाल में कोरोना के बढ़ते प्रकोप का जिम्मेदार बीजेपी को ठहराया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भाजपा और भाजपा नेताओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी वजह से बंगाल में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ममता ने दावा करते हुए कहा कि हमने कोरोना की स्थिति पर काबू में कर लिया थास लेकिन बीजेपी ने चुनाव के लिए बाहर से लोगों को बुलाया है, जिससे एक बार फिर से कोरोना के मामलों में इजाफा देखा जा रहा हैं।












Click it and Unblock the Notifications