तृणमूल के बाहुबली नेता अनुव्रत मंडल को चुनाव आयोग ने फिर किया नजरबंद
कोलकाता, अप्रैल 27: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के आठवें और अंतिम चरण के 29 अप्रैल को मतदान के पहले चुनाव आयोग ने बीरभूम जिले के बहुचर्चित टीएमसी नेता अणुब्रत मंडल को नजरबंद करने का निर्देश दिया है। इससे पहले टीएमसी चीफ और सीएम ममता बनर्जी ने कहा था कि अगर चुनाव आयोग टीएमसी नेता अणुब्रत मंडल को नजरबंद करने का आदेश जारी करता है तो वे इस फैसले के खिलाफ कोर्ट जाएंगी।

मंगलवार को चुनाव आयोग ने बंगाल चुनाव आयोग को निर्देश जारी करते हुए लिखा कि, वीरभूमि डीईओ और एसपी की ओर मिली रिपोर्ट्स के आधार पर निर्देश जारी किए जाते हैं कि, 27 अप्रैल की शाम 5 बजे से 30 अप्रैल की सुबह 7 बजे तक, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए बीरभूम के टीएमसी अध्यक्ष अणुब्रत मंडल को 'कार्यकारी मजिस्ट्रेट और सीएपीएफ की कड़ी निगरानी में रखें।
अणुब्रत मंडल बीरभूम जिले में वे तृणमूल के जिलाध्यक्ष हैं। मंडल को बाहुबली नेता भी कहा जाता है। इस इलाके में अनुब्रत को किंगमेकर कहा जाता हैं। लगभग एक सप्ताह पहले ही उनके एक विवादित बयान पर विपक्षी पार्टियों ने हंगामा किया था। उन्होंने कहा था कि 2011 में भी हत्या हुई थी, 2014 में हत्या हुई थी, 2019 में एक हत्या हुई थी और अब 2021 में फिर से एक हत्या होगी।
यह दूसरा मौका है जब मंडल को केंद्रीय चुनाव आयोग ने नजरबंद किया है। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी उन्हें नजरबंद किया गया था। परंतु, उन्होंने उस समय मजिस्ट्रेट और सुरक्षा कर्मियों की आंखों में धूल झोंककर मतदान के दिन घर से निकल गए थे। बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का आठवां और आखिरी चरण 29 अप्रैल को होगा। इस दिन चार जिलों की 35 सीटों पर मतदान होगा। स चरण में मालदा (6), मुर्शिदाबाद (11), कोलकाता (7) और बीरभूम (11) सीटों पर मतदान होना है। पिछले एक महीने से अधिक समय से चल रहे चुनावों के परिणाम 2 मई को घोषित किए जाएंगे।
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications