बंगाल: दिलीप घोष बोले- खबरदार, 'दुष्ट चेले' बाज नहीं आए तो सीतलकुची जैसी घटनाएं और भी होंगी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के बीच हिंसा की घटनाएं भी लगातार सामने आ रही हैं। शनिवार को चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार के सीतलकुची में हुई हिंसक घटना में चार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस हादसे को लेकर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) एक दूसरे पर आरोप मढ़ रही है। रविवार को बंगाल बीजेपी चीफ दिलीप घोष ने इशारों में टीएमसी पर हमला बोलते हुए कहा कि सीतलकुची जैसी और भी घटनाएं होंगी अगर 'बैड ब्वॉयज' अच्छा व्यवहार नहीं करते तो।

Dilip Ghosh

पश्चिम बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने रविवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ बंगाल में चुनाव ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा बलों के खिलाफ लोगों को उकसाने के लिए मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्हें (ममता बनर्जी) राज्य में और प्रचार करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उत्तर 24 परगना जिले के बारानगर में एक सार्वजनिक बैठक में दिलीप घोष ने कहा, ये दुष्ट चेले (बैड ब्वॉयज) कहां से आए हैं, जिनकी वजह से कल कूचबिहार में लोगों को गोली खानी पड़ी। ये दुष्ट चेले अब बंगाल में नहीं रहेंगे।

दिलीप घोष ने आगे कहा, 'ये तो बस शुरुआत है, जो लोग सोचते हैं कि सीआईएसएफ सिर्फ दिखाने के लिए बंदूक उठती है तो वह गलत सोच रहे हैं। अगर कोई कानून को अपने हाथ में लेता है, तो उसे जवाब मिलेगा। बूथों में केंद्रीय बल तैनात किया जाएगा और किसी को भी उन्हें धमकी देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। तो खबरदार, अगर चीजें हाथ से निकल जाती हैं, तो कई जगहों पर सीतलकुची जैसी घटनाएं होंगी।' गौरतलब है कि शनिवार को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा स्थानीय लोगों के हमले के बाद कथित रूप से कूचबिहार जिले के सीतलकुची में मतदान केंद्र पर चार लोगों की मौत हो गई थी।

यह भी पढ़ें: सत्ता में आए तो पश्चिम बंगाल में राजनीतिक और मतदान के दौरान होने वाली हिंसाओं को करेंगे खत्म- अमित शाह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+