बंगाल: CM ममता के भतीजे की पत्नी रुजीरा बनर्जी के खिलाफ दिल्ली की कोर्ट से वारंट, क्या है मामला?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजीरा बनर्जी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रुजीरा के खिलाफ दिल्ली स्थित पटियाला हाउस कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। रुजीरा का नाम कोयला तस्करी मामले में आया था। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है।

Delhi Court warrant against TMC MP Abhishek Banerjees wife Rujira Banerjee, Probe on the way

रुजीरा को पूछताछ के लिए बुलावा ​भेजा गया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुई थीं। जिसके बाद अब अदालत ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजीरा बनर्जी के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिया है। इससे पहले कोयला तस्करी मामले में रुजीरा के पति अभिषेक से भी ईडी 2 बार पूछताछ कर चुकी है। वहीं, समन जारी होने के बावजूद रुजीरा अब तक एजेंसी के सामने पेश नहीं हुईं।

Delhi Court warrant against TMC MP Abhishek Banerjees wife Rujira Banerjee, Probe on the way

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजीरा को ईडी ने 21 और 22 मार्च को अपने दिल्ली कार्यालय में पूछताछ के लिए पेश होने के लिए तलब किया था। तब अभिषेक और रुजीरा बनर्जी ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन कोर्ट ने उन्हें कोई भी राहत देने से इनकार कर दिया था। अभिषेक की ओर से कहा गया था कि ED को उनसे और उनकी पत्नी से कोलकाता में पूछताछ करनी चाहिए न कि दिल्ली में। अभिषेक से मार्च के महीने में 8 घंटे पूछताछ की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+