कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने पश्चिम बंगाल में पेट्रोलियम उत्पादों पर 'राज्य कर' कम करने की मांग की
कोलकाता,13 नवंबर। पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ रहे दाम ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस बढ़े पेट्रोलियम दामों को लेकर लगातार केंद्र सरकार को घेर कर हमले कर रही है। वहीं शनिवार को पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने राज्य में पेट्रोलियम उत्पादों पर 'राज्य कर' में कमी के लिए सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखा है।
Recommended Video

शनिवार को सीएम ममता बनर्जी को भेजे गए पत्र में अधीर रंजन ने पश्चिम बंगाल में पेट्राेलियम उत्पादों पर राज्य कर में कमी करने की मांग की है। बता दें केंद्र सरकार ने छोटी दिवाली को पेट्रोल और डीजल के उत्पाद शुल्क में कटौती की थी। सरकार ने ईंधन पर उत्पाद शुल्क में कमी करते हुए पेट्रोल की कीमत में 5 रुपये और डीजल की कीमत में 10 रुपये की कमी की थी। इस कदम का पालन करते हुए कई राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर मूल्य वर्धित टैक्स को कम कर दिए। जिसके बाद देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल के दाम पहले से कम हो गए हैं। वहीं पिछले 10 दिनों से पेट्रोल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।












Click it and Unblock the Notifications