पश्चिम बंगाल: पंचायत चुनाव प्रचार के बीच ममता 'दीदी' पहुंचीं टी-स्टॉल, अपने हाथों से चाय बनाकर परोसी, Video

WB Panchayat Election 2023: पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव का रण अब सियासी होने लगा है। ममता बनर्जी ने पहली बार पंचायत चुनाव में पार्टी की प्रचार की कमान संभालते ग्राउंड जीरो पर हैं। इसी कड़ी में सोमवार को जलपाईगुड़ी में सीएम ममता बनर्जी ने एक टी-स्टॉल पर रुककर चाय बनाई।

दरअसल, टीएमसी नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कूचबिहार से पंचायत चुनाव का आगाज कर दिया। जहां उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी सरकार पर हमला बोला। इतना ही नहीं उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर बेघर लोगों के लिए आवास योजना के लिए पैसे ना देने का भी आरोप लगाया।

CM Mamata Banerjee

कूचबिहार में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद सीएम ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी जा रही थीं, जहां उन्होंने एक मालबाजार में एक चाय की दुकान पर चाय बनाई और लोगों को परोसी भी।

ममता 'दीदी' ने बनाई चाय

Recommended Video

    पश्चिम बंगाल: पंचायत चुनाव प्रचार के बीच ममता 'दीदी' पहुंचीं टी-स्टॉल, अपने हाथों से चाय बनाकर परोसी

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि सड़क के किनारे एक चाय की छोटी सी दुकान पर खुद ममता बनर्जी अपनी हाथों से चाय बना रही हैं। इसके बाद वो कप में चाय निकालती नजर आ रही है। सीएम को चाय बनाते देख दुकानदार सहित लोग भी हैरान में पड़ गए।

    अचानक रूका काफिला, फिर पहुंची टी-स्टॉल

    जानकारी के मुताबिक जलपाईगुड़ी के नागराकाटा के रास्ते में सीएम ममता बनर्जी ने अपने काफिला को रुकवाया और एक चाय की स्टॉल की तरफ चलीं गईं। जहां फिर सीएम ने अपने हाथों से चाय बनाकर लोगों को पिलाई।

    हालांकि तृणमूल सुप्रीमो का एक सादगी भरा अंदाज पहली बार नहीं है। इसके पहले भी ममता बनर्जी चाय की दुकान में जाकर खुद चाय बना चुकी हैं। इसी के साथ पकौड़े भी बांटे थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+