'CPM-BJP का बंगाल में बांग्लादेश जैसा आंदोलन करने की कोशिश', लेडी डॉक्टर केस में विपक्ष पर भड़कीं ममता बनर्जी
West Bengal Doctors Protest: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर केस में एक तरफ जहां विरोध प्रदर्शन जारी है तो दूसरी तरफ विपक्षी दल बीजेपी-सीपीआई (एम) लगातार टीएमसी को घेरने में जुटा है।
ऐसे में अब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विपक्ष बड़ा आरोप लगाते हुए दावा किया कि वे कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर रेप हत्या के मामले में विरोध प्रदर्शन के बाद सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने बुधवार को दावा किया कि विपक्षी दल बंगाल में 'बांग्लादेश जैसा आंदोलन' आयोजित करके उनसे 'सत्ता छीनना' चाहते हैं।

ममता बनर्जी ने विपक्ष पर भड़कते हुए कहा कि सत्ता हथियाने के लिए बीजेपी-सीपीआई (एम) बांग्लादेश जैसा प्रदर्शन करना चाहती है। इसी के साथ सीबीआई को जांच सौंपे जाने के बाद सीएम ममता ने डॉक्टरों से काम पर लौटने का भी आग्रह किया।
दरअसल, बीजेपी लगातार कोलकाता की घटना को लेकर ममता सरकार पर हमलावर है। बुधवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोपियों का पक्ष लेने का आरोप लगााते हुए सुवेंदु अधिकारी और सीपीएम ने इस घटना को लेकर उनके इस्तीफे की मांग की। ममता बनर्जी ने अपने बयान में कहा, "सीपीआईएम, बीजेपी बंगाल में सत्ता हासिल करने के लिए बांग्लादेश जैसा विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "आप मुझे गाली देने के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन पश्चिम बंगाल को गाली न दें।" उन्होंने कहा कि सरकार ने "डॉक्टर के बलात्कार-हत्या मामले में सभी कार्रवाई की है, फिर भी दुर्भावनापूर्ण अभियान चल रहा है।"
वहीं राज्य में हड़ताल कर रहे डॉक्टरों से काम पर वापस लौटने का भी आग्रह किया। इससे पहले दिन में भाजपा ने राज्य में विरोध प्रदर्शन किया और सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "हम स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का इस्तीफा चाहते हैं। आज वे लोग जो कभी सड़कों पर नहीं उतरे, वे भी विरोध कर रहे हैं और डॉक्टर, नर्स स्वास्थ्य अधिकारी अपनी आवाज उठाने के लिए एकजुट हुए हैं। निजी अस्पतालों के डॉक्टर भी आज ओपीडी नहीं कर रहे हैं।"
घटना पर क्या बोलीं ममता बनर्जी
कोलकाता डॉक्टर केस में ममता बनर्जी ने कहा "जब यह घटना हुई तो मैं झारग्राम से लौट रही थी। जिस वक्त यह मेरे संज्ञान में आया, मैंने कोलकाता के पुलिस आयुक्त विनीत गोयल को फोन किया और घटना के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि वे अस्पताल में मौजूद थे और मृतका के माता-पिता भी वहीं थे। मैंने उनके माता-पिता से बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की जांच करेगी और अपराधियों को फांसी की सजा दी जाएगी।
ममता बनर्जी ने आगे कहा कि मैंने उन्हें यह भी बताया कि मैं जल्द ही उनके घर जाऊंगी और मैं घटना के दो दिन बाद सोमवार को उनके घर गई। पुलिस कर्मियों ने मुझे सैपल कलेक्शन, अंतिम संस्कार और अन्य घटनाओं के बारे में मिनट-दर-मिनट अपडेट किया। 1 महीने के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की गई और 12 घंटे के भीतर अपराधी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।












Click it and Unblock the Notifications