West Bengal: भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के विरोध में उत्तर दिजनापुर में आज हड़ताल
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर स्थित इस्लामपुर में सुरक्षा के बंदोबस्त को बढ़ा दिया गया है। दरअसल बीजेवाईएम ने इस्लामपुर में 12 घंटे की हड़ताल का आह्वान किया है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रानील खान ने दावा किया है कि यहां उनके पार्टी कार्यकर्ता को चाकू घोपकर मार दिया गया। उसे उस वक्त चाकू मारा गया जब वह अपनी दुकान पर था।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रनील खान ने कहा कि आशिम शाम एक युवा भाजपा के कार्यकर्ता थे, वह मेहनत से अपना काम कर रहे थे, इसी दौरान टीएमसी के तोलाबाजों ने उनपर हमला कर दिया। टीएमसी के लोगों को ऐसे ही तोलाबाज नहीं कहते हैं, उनका जो नेता-नेत्री जो हैं वो ऐसे गोलाबाजों को चलाते हैं।
इन तोलाबाजों ने हमारे आशिम पर हमला कर दिया, इन लोगों दिन दहाड़े उनपर चाकू से हमला किया, जिसके कुछ घंटों बाद उनकी मौत हो गई। उनका एक ही गुनाह था, उन्होंने तोलाबाजी के खिलाफ आवाज उठाई, लेकिन इसकी सजा मौत होगी क्या। ममता बनर्जी की सरकार चल रही है, उनके गुंडे खुलेआम घूम रहे हैं। जैसे मालदा में आपको दिखा, औरत को निर्वस्त्र करके उनकी इज्जत से खिलवाड़ किया।
बंद को लेकर उन्होंने कहा कि इस्लामपुर के लोग सकते हैं, तोलाबाजी के खिलाफ आवाज उठाने वाले को इस तरह से दिनदहाड़े मार दिया। लोगों का पूरा समर्थन भारतीय जनता युवा मोर्चा के साथ है।
हम लोग पूरे बंगाल में इसका आज विरोध कर रहे हैं। यहां कानून-व्यवस्था कुछ नहीं है, खुद ममता गृहमंत्री हैं, उनका एक ही नियम है, वह सिर्फ अपनी पार्टी के लिए काम करती हैं, उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ उनकी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है।
पुलिस भाजपा के लोगों के खिलाफ जितना हो सके फर्जी केस दर्ज करती है। पंचायत चुनाव में भी लोगों को आजाद होकर वोट नहीं करने दिया गया।
उत्तर दिनाजपुर जिले के भाजपा उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह ने कहा कि इस्लामपुर बाजार में दिन में सुबह एक कपड़ा व्यवसायी को चाकू से घोपा गया। उसका अपराध यह था, जो लोग हफ्ता लेने के लिए आए थे उनका विरोध किया। यहां यह चालू हो गया है कि जो दादा लोग यहां पर हैं वह हफ्ता वसूलते हैं।
यहां अगर कारोबार करना है तो इन डॉन लोगों को हफ्ता देना पड़ता है। इसी के खिलाफ विरोध के चलते हमारे कार्यकर्ता को सबसे सामने चाकू घोप दिया। बंद को लेकर सुरजीत सेन ने कहा कि हमने शांतिपूर्ण तरीके से इस बंद का आह्वान किया है। यहां प्रशासन जीरो है, हमे पूरा भरोसा है कि यहां के सभी लोग हमे अपना समर्थन दें रहे है।












Click it and Unblock the Notifications