पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर बीजेपी का बड़ा फैसला, अब 500 लोगों की ही रैलियां करेंगे मोदी

नई दिल्ली, अप्रैल 19: पश्चिम बंगाल में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने रैली को लेकर बड़ा फैसला किया है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से लिए गए फैसले में कहा गया है कि किसी भी रैली में 500 से ज्यादा लोगों की मौजूदगी नहीं होगी। यहां तक कि पीएम नरेंद्र मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों की जनसभाओं को लेकर भी यह नियम लागू रहेगा। बंगाल चुनाव में 5 चरणों का मतदान हो चुका है और तीन राउंड अभी बाकी हैं।

BJP says PM to hold meetings with not more than 500 people in Bengal
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वर्चुअल मीटिंग के दौरान इसकी जानकारी दी। बीजेपी की ओर से जारी बयान में कहा कि, पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य केंद्रीय मंत्रियों की रैलियों में 500 से अधिक लोग शामिल नहीं होंगे। सभाएं छोटी होंगी। ये सभी सार्वजनिक बैठकें कोविड 19 दिशानिर्देशों के साथ खुली जगहों पर आयोजित की जाएंगी। इस दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोरोना के प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाए।

मीटिंग में नड्डा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव हैं और इस संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा होना भी बहुत जरूरी है। इसे ध्यान में रखते हुए फैसला लिया गया है। रैलियों में लोगों की संख्या को सीमित करने के साथ ही बीजेपी ने 6 करोड़ मास्क और सैनिटाइजर भी बांटने का फैसला लिया है। इसके अलावा पार्टी ने देश के सभी राज्यों में अपनी ओर से COVID19 हेल्पडेस्क और हेल्पलाइन शुरू करने का भी फैसला लिया है।

इससे पहले कोरोना के चलते कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल में सभी चुनावी रैलियां रद्द करने की घोषणा की थी। उन्होंने सभी नेताओं को भी सलाह देते हुए कहा था कि वे ऐसे हालात में बड़ी जनसभाएं करने का अंजाम सोच लें। बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर बीजेपी नेताओं पर यह कहते हुए निशाना साधा जा रहा था कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच इस तरह की रैलियां कैसे की जा सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+