कूचबिहार हिंसा पर दिलीप घोष के बाद राहुल सिन्हा का आपत्तिजनक बयान, कहा-4 नहीं 8 को गोली मारनी चाहिए थी
कोलकाता, अप्रैल 12: पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार के सीतलकुची में हुई हिंसक घटना में चार लोगों की मौत पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष में विवादित बयान दिया था। उन्होंने हिंसा में मारे गए लोगों को बुरे लड़के कहा था। अब इसके बाद बीजेपी के एक अन्य नेता ने इस घटना को लेकर एक बार फिर से आपत्तिजनक बयान दिया है। बीजेपी के राहुल सिन्हा ने कथित रूप से सोमवार को कहा कि चार नहीं, बल्कि आठ लोगों को कूच बिहार के सीतलकुची में केंद्रीय बलों द्वारा गोली मार दी जानी चाहिए थी।
Recommended Video

हबरा निर्वाचन क्षेत्र में बीजेपी के उम्मीदवार राहुल सिन्हा ने सोमवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा, सीतलकुची में चार नहीं, बल्किआठ लोगों को गोली मार दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि, केंद्रीय सुरक्षाबलों ने चार लोगों को गोली क्यों मारी इसके पीछे वजह यह की कि, एक मतदान केंद्र पर भाजपा का सार्वजनिक रूप से समर्थन कर रहे एक 18 साल के लड़के को गोली मार दी गई थी।
राहुल सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय बलों ने पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के दौरान सीतलकुची में उचित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कथित रूप से कहा कि अगर यह फिर से होता है तो केंद्रीय बल फिर से जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि, ममता बनर्जी उन लोगों के नेता हैं जो लोगों को मतदान से रोकने के लिए गलत काम करते हैं। ममता के दिन खत्म हो गए हैं। उनके गुंडे अपनी शक्ति का उपयोग करके लोगों को लोकतांत्रिक अधिकारों से वंचित करने की कोशिश कर रहे हैं ... जो सीतलकुची में हुआ था।
सीतलकुची में केंद्रीय बलों की गोलीबारी को उचित ठहराते हुए राहुल सिन्हा ने कहा कि, केंद्रीय बलों ने उचित प्रतिक्रिया दी। यदि यह फिर से हो रहा है, तो वे फिर से जवाब देंगे। वहीं टीएमसी ने इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है। तृणमूल कांग्रेस नेता और बंगाल मंत्री ज्योति प्रिया मलिक ने कूच बिहार फायरिंग घटना पर भाजपा नेताओं की टिप्पणियों की निंदा की और कहा कि चुनाव आयोग को पार्टी पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications