'19 को वोटिंग और 17 अप्रैल को दंगा कराएगी BJP', बंगाल में NIA एंट्री को लेकर ऐसा क्यों बोलीं ममता बनर्जी
West Bengal News: लोकसभा चुनाव को लेकर अब कुछ ही दिन बचे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। इसको लेकर सभी पार्टियां जोरशोर से चुनाव प्रचार कर रही हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि रैलियां और सभाएं करें लेकिन दंगा न करें। उन्होंने कहा कि बीजेपी ही दंगा करेंगे। 19 अप्रैल को वोटिंग है और ये 17 अप्रैल को दंगा करेंगे। भगवान राम आपको ऐसा करने के लिए नहीं कहते हैं। लेकिन ये लोग दंगा करेंगे और दंगा करके एनआईए को राज्य में प्रवेश करा देंगे।

बता दें कि एएनआई की टीम पर हमले की घटना सामने आई है। हमला उस वक्त हुए जब केंद्रीय जांच अधिकारी तृणमूल कांग्रेस के एक नेता के घर पर 2022 में हुए विस्फोट मामले की जांच के लिए पहुंचे थे। शुरुआती इनपुट से पता चला है कि एनआईए टीम की कार पर ईंटें फेंकी गईं, जिससे विंडस्क्रीन क्षतिग्रस्त हो गई।
स्थानीय लोगों ने वाहन को घेर लिया और उस पर पथराव किया गया। हमले में एएनआई के एक अधिकाकरी घायल भी हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमारी कार्रवाई प्रमाणिक है। एनआईए ने कहा कि उसकी कार्रवाई प्रामाणिक, वैध और कानूनी रूप से अनिवार्य थी।
एनआईए की टीम जैसे ही मामले की जांच करने आई तभी अनियंत्रित भीड़ ने उनपर हमला कर दिया। टीम जांच के लिए नरूआबिला गांव में तलाशी लेने गए थे। एजेंसी ने कहा कि हमला पूरी तरह से अकारण और अनावश्यक था और एनआईए को उसके वैध कर्तव्यों को पूरा करने से रोकने का प्रयास था। इसमें बताया गया कि स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में और सीआरपीएफ द्वारा प्रदान किए गए सुरक्षा घेरे में पांच स्थानों पर तलाशी ली गई।
यह भी पढ़ें- 'आधी रात को छापेमारी क्यों...?' एनआईए की टीम पर हमले के बाद बोलीं ममता बनर्जी, बीजेपी ने किया पलटवार












Click it and Unblock the Notifications