'पंचायत चुनाव के नामांकन में हुई हिंसा में TMC जिम्मेदार नहीं बल्कि पीड़ित है', बोलीं सीएम ममता बनर्जी

पंचायत चुनाव के नामांकन के दौरान हुई हिंसा पर ममता बनर्जी ने इसे कांग्रेस और बीजेपी की साजिश बताया है।

पंचायत चुनाव का ऐलान होते ही पश्चिम बंगाल में लगातार हिंसा की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं, विपक्ष के आरोपों के बीच टीएमसी अध्यक्ष और सीएम ममता बनर्जी ने अहम बयान दिया है, उन्होंने दक्षिण 24 परगना मे हुई हिंसा को लेकर कहा कि बंगाल में शांति नहीं है, मै उनसे पूछती हूं कि CPI(M) के शासन में कौन सी शांति थी।

इसके साथ ही ममता बनर्जी ने सभी विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि सभी मिलकर साजिश रच रहे हैं कि किसी तरह से टीएमसी को हटाया जाए।

Mamta Banerjee

सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार बंगाल में केंद्रीय बलों की तैनाती का बहाना ढूंढ रही है। बीजेपी, कांग्रेस और सीपीआईएम, TMC के खिलाफ साचिश रच रहे हैं। कांग्रेस, आप, सीपीआईएम बीजेपी के अच्छे दोस्त हैं। कांग्रेस तो बहुत राज्यों में रही है। वे संसद में हमारा सहयोग चाहते हैं और पार्टी हम पर हमला करती है। हम बीजेपी के खिलाफ उनका साथ देने को तैयार है। लेकिन CPI(M) से हाथ मिलाने के बाद आप बंगाल में हमसे सहयोग की उम्मीद न रखें।

ममता बनर्जी ने आगे कहा कि कल तक पंचायत चुनाव के लिए 2 लाख 31 हजार नामांकन दाखिल हुए हैं। इनमें से टीएमसी ने 82 हजार नामांकन किया है। लेकिन, विरोधी दल ने एक डेढ़ लाख नामांकन किया है। टीएमसी कुछ करे तो खराब, बीजेपी में ज्यादातर लोग गुंडे, डकैत और चोर हैं। बंगाल पंचायत नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से हुई। भंगोर हिंसा के लिए टीएमसी जिम्मदार नहीं है, बल्कि वो पीड़ित है।

पश्चिम बंगाल CM ममता बनर्जी ने कहा कि मणिपुर में भी सेंट्रल फोर्स तैनात थी लेकिन क्या हुआ? मंत्री का घर जला दिया गया। 150 लोगों की हत्या हुई, आपकी सेंट्रल फोर्स ने क्या किया। 2013 के चुनाव में भी सेंट्रल फोर्स तैनात थी, 39 लोगों की हत्या हुई। 2003 के चुनाव में सीपीएम के जमाने में 70 लोगों की हत्या हुई

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+