'भाजपा को वोट देने के बुरे नतीजे होंगे...', भाजपा ने शेयर किया टीएमसी विधायक का वीडियो

भाजपा को वोट देने के बुरे नतीजे होंगे..., वोटरों को धमकाते टीएमसी विधायक का वीडियो वायरल

कोलकाता, 29 मार्च: पश्चिम बंगाल उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने टीएमसी विधायक नरेन चक्रवर्ती पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है। भाजपा आईटी सेल प्रमुख ने नरेन का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें नरेन बीजेपी को वोट देने पर खराब नतीजे आने की बात कह रहे हैं। मालवीय ने वीडियो शेयर करते हुए चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है।

BJP Amit Malviya

अमित मालवीय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, पांडवेश्वर विधायक नरेन चक्रवर्ती बीजेपी के मतदाताओं और समर्थकों को खुलेआम धमकी देते हुए कहते हैं कि बाहर आकर वोट ना दें, वरना अंजाम भुगतना होगा। ऐसे अपराधियों को सलाखों के पीछे होना चाहिए लेकिन बंगाल में ममता बनर्जी उन्हें संरक्षण देती हैं। चुनाव आयोग को इस पर ध्यान देना चाहिए।

वीडियो में बंगाली में बोल रहे टीएमसी नेता नरेन चक्रवर्ती ने भाजपा समर्थकों से वोट नहीं देने को कह रहे हैं। वो कह रहे हैं कि भाजपा को वोट नहीं दोगे तो राज्य में नौकरी या व्यवसाय करने में आसानी होगी और टीएमसी उनका समर्थन करेगी।

दो सीटों पर हो रहा बंगाल में चुनाव

पश्चिम बंगाल में दो सीटों पर उपचुनाव हो रहा है, इसमें एक आसनसोल लोकसभा सीट और दूसरी बालीगंज विधानसभा सीट है। दोनों सीटों पर 12 अप्रैल को वोट पड़ने हैं। आसनसोल लोकसभा सीट बाबुल सुप्रियों के इस्तीफा से खाली हुई है। वहीं बालीगंज विधानसभा सीट से विधायक सुब्रत मुखर्जी का बीते साल नवंबर में हार्ट अटैक से निधन हो गया था। टीएमसी ने बालीगंज विधानसभा सीट पर बाबुल सुप्रियो और आसनसोल में शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है। 12 अप्रैल को मतदान के बाद 16 अप्रैल को दोनों सीटों के नतीजों का ऐलान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+