बंगाल उपचुनाव: भवानीपुर RO ने बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल को भेजा नोटिस, रैलियों पर मांगा जवाब
कोलकाता, 15 सितंबर: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद अब उपचुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। राज्य में तीन सीटों पर उपचुनाव होने जा रहे हैं, लेकिन सबकी नजर भवानीपुर सीट पर टिकीं हुईं है, क्योंकि यहां बीजेपी का मुकाबला ममता बनर्जी से हैं। बीजेपी ने टीएमसी प्रत्याशी और सीएम ममता बनर्जी के सामने प्रियंका टिबरेबाल को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं बुधवार को भवानीपुर निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर ने भाजपा उम्मीदवार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

Recommended Video
जानकारी के मुताबिक रिटर्निंग ऑफिसर ने भाजपा प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल को नोटिस भेजकर जवाब देने को कहा है कि उनकी आगे की रैलियों की अनुमति क्यों नहीं रोकी जानी चाहिए? जिसका उनको आज (बुधवार) शाम 5 बजे तक जवाब दाखिल करना है। इस साथ ही नोटिस में उनके द्वारा 13 सितंबर को नामांकन दाखिल करने के दिन आदर्श आचार संहिता और कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन का भी हवाला दिया गया है।
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में तीन सीट भवानीपुर, समसेरगंज और जंगीपुर विधानसभा पर 30 सितंबर को उप चुनाल के तहत वोटिंग होगी, तीनों में से सबसे ज्यादा भवानीपुर हॉट सीट बनी हुई है, क्योंकि यहां से बंगाल की सीएम ममता बनर्जी चुनाव लड़ रही है। हालांकि ममता बनर्जी इस सीट से पहले भी विधायक रही हैं, लेकिन इस विधानसभा चुनाव उन्होंने नंदीग्राम से चुनाव लड़ा था, जहां वो भाजपा के सुवेंदु अधिकारी से हार गई थीं। नतीजे आने के बाद भवानीपुर से जीते शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने विधायक पद से इस्तीपा दे दिया था।
इधर भवानीपुर में बीजेपी भी अपने पूरे दम से साथ मैदान में उतरी हुई है। वैसे तो ये सीट ममता की परंपरागत सीट मानी जाती है, लेकिन फिर भी बीजेपी पूरे जोश के साथ टक्कर देने के मूड में हैं। बीजेपी की मानें तो हो सकता है कि ममता यहां भी नंदीग्राम की तरह शिकस्त का सामना करें।












Click it and Unblock the Notifications