Bengal Politics: बंगाल में हिंदुओं का अस्तित्व खतरे में? TMC सरकार को लेकर BJP ने क्या कहा

Bengal Politics: पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि यदि 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद भी टीएमसी (TMC) सत्ता में बनी रहती है, तो हिंदुओं का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

रविवार को पूर्वी मिदनापुर जिले के नंदीग्राम में एक कार्यक्रम में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार 'जिहादी' तत्वों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये कट्टरपंथी ताकतें हिंदुओं पर हमले कर रही हैं और उनकी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रही हैं, खासकर मालदा जिले के मोथाबाड़ी और अन्य स्थानों पर।

bengal politics

Bengal News: हिंदुओं को एकजुट होने की अपील

सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति के कारण राज्य में हिंदुओं की जनसंख्या में गिरावट आई है। उन्होंने दावा किया कि पहले राज्य में हिंदुओं की जनसंख्या 85 प्रतिशत थी, जो अब घटकर 67 प्रतिशत रह गई है।

उन्होंने कहा, 'यदि ममता बनर्जी की सरकार कुछ और वर्षों तक बनी रही, तो यह प्रतिशत और भी घट जाएगा।' अधिकारी ने हिंदुओं से जातिगत भेदभाव भुलाकर एकजुट होने और अपनी पहचान और अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।

उन्होंने आगे कहा, 'यह हिंदुओं के लिए अस्तित्व की लड़ाई है। विभिन्न जाति और समुदायों को एक साथ आकर इस खतरे का सामना करना होगा।'

Bengal Politics: BJP का सख्त रुख

अधिकारी ने कहा कि यदि बीजेपी सत्ता में आती है तो मोथाबाड़ी, बेलडांगा (मुर्शिदाबाद), श्यामपुर (हावड़ा) जैसे स्थानों में हिंदुओं पर हमले करने वाले 'जिहादी' तत्वों को पकड़ कर कड़ी सजा दी जाएगी। उन्होंने हाल ही में बारुइपुर में भाजपा की रैली के दौरान हुई हिंसा का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी गाड़ी पर हमला किया गया था, लेकिन 2026 में इसका जवाब दिया जाएगा।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने भी अधिकारी के विचारों का समर्थन किया। उन्होंने मालदा जिले में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, 'पश्चिम बंगाल पुलिस टीएमसी के कंट्रोल में है और राम नवमी जैसे धार्मिक आयोजनों पर पाबंदी लगाने की कोशिश की जा रही है। पिछले साल मुझे हावड़ा में प्रवेश करने की भी अनुमति नहीं दी गई थी।'

उन्होंने चेतावनी दी कि हिंदू अब अपनी धार्मिक स्वतंत्रता पर किसी भी प्रकार की रोक-टोक बर्दाश्त नहीं करेंगे और यदि पुलिस ने हिंदुओं के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर हमला किया, तो प्रतिरोध किया जाएगा।

Bengal Politics: TMC का पलटवार

भाजपा के इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि बीजेपी केवल धार्मिक भावनाएं भड़काने और भय का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, 'बीजेपी को हमें हिंदू धर्म के बारे में सिखाने की जरूरत नहीं है। मैं स्वयं एक आस्थावान हिंदू हूं, लेकिन बीजेपी धर्म का इस्तेमाल लोगों को विभाजित करने और चुनावी लाभ उठाने के लिए कर रही है।'

टीएमसी के प्रवक्ता जॉय प्रकाश मजूमदार ने आरोप लगाया कि बीजेपी लोगों का ध्यान महंगाई, बेरोजगारी और केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों की विफलता से हटाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रही है।

Bengal BJP: मोथाबाड़ी हिंसा का घटनाक्रम

गौरतलब है कि मालदा जिले के मोथाबाड़ी में गुरुवार को दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क उठी थी। धार्मिक जुलूस के दौरान हुई इस हिंसा में कई दुकानें और घर जला दिए गए, जिससे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने इंटरनेट सेवाएं निलंबित कर दी हैं और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

बीजेपी और टीएमसी के बीच तीखी बयानबाजी के बीच बंगाल की राजनीति एक बार फिर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की ओर बढ़ती दिख रही है। आगामी 2026 के विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह मुद्दा और गरमाने की संभावना है। (इनपुट-पीटीआई)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+