बंगाल चुनाव: TMC कार्यकर्ताओं ने किया बीजेपी प्रत्याशी की कार का घेराव, भाजपा ने लगाया यह आरोप
कोलकाता, अप्रैल 29: पश्चिम बंगाल में आज आठवें और आखिरी चरण के लिए वोटिंग हो रही है। 35 सीटों पर वोट डाले जा रहा है। इस बीच कोलकाता के मानिकतला विधानसभा में हंगामे की खबर सामने आई है। वैसे तो बंगाल में हर चरण की वोटिंग के दौरान हिंसा की खबरें आम रही है। बीजेपी-टीएमसी कार्यकर्ताओं में इस दौरान हिंसक झड़प देखने को मिली है। गुरुवार को टीएमसी समर्थकों ने उत्तरी कोलकाता के मानिकतला में बीजेपी उम्मीदवार कल्याण चौबे की कार का घेराव कर दिया।
Recommended Video

टीएमसी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी उम्मीदवार की कार का घेराव किया। इस दौरान कल्याण चौबे ने आरोप लगाते हुए कहा कि हमारा मतदान एजेंट तब अंदर बैठा था, जब 31 साल की महिला के बजाय 50 साल की बुजुर्ग महिला वोट देने आई थी। जब एजेंट ने आपत्ति जताई तो उसे डांटा गया। यह टीएमसी का गुंडागर्दी है। इस दौरान हंगामा होने लगा। दोनों पार्टी के कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे।
वहीं इससे पहलेमानिकतला के बीजेपी उम्मीदवार कल्याण चौबे ने आरोप लगाया हुए कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी के कार्यकर्ता गुंडागर्दी लगने में लगे हुए हैं। कई जगहों पर बीजेपी के कैंप ऑफिस तोड़ डाले दिए गए हैं। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि सेंट्रल फोर्स के जवान और पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही।
आज आज जिन 4 जिलों की 35 विधानसभा सीटों पर मतदान किया जा रहा है, उनमें बीरभूम की 11, मालदा की 6, मुर्शिदाबाद की 11, कोलकाता नॉर्थ की 7 सीटें शामिल हैं। आपको बता दें कि अब तक जहां टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर देखने को मिल रही थी। वहीं अंतिम फेस में टीएमसी-कांग्रेस और लेफ्ट गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है। इस चरण में सभी पार्टियों की मुस्लिम वोटर्स पर पैनी नजर हैं।












Click it and Unblock the Notifications