अमित शाह ने राहुल गांधी को बताया पर्यटक नेता, बोले- क्या हमें बंगाल में घुसपैठ नहीं रोकनी चाहिए?

कोलकाता, अप्रैल 16: पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव 2021 में सिसासी पारा अपने चरम पर है। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह पार्टी की जीत के लिए लगातार रैलियां और जनसभाएं कर रहे हैं। वहीं शुक्रवार को तेहता में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। राहुल गांधी को पर्यटक नेता कहते हुए अमित शाह ने कहा हमारे डीएनए के बारे में मत पूछिए।

Recommended Video

    West Bengal Election 2021 : Rahul Gandhi के वार पर Amit Shah ने यूं किया पलटवार | वनइंडिया हिंदी
    amitshah

    शाह ने राहुल गांधी को बताया पर्यटक नेता

    गृह मंत्री अमित शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा देश में एक पर्यटक नेता है। मतदान के कई चरण संपन्न हुए लेकिन राहुल बाबा कहीं नहीं दिखे और अब एक रैली की और भाजपा के डीएनए की बात की। अमित शाह ने कहा आप हमारे (भाजपा) डीएनए के बारे में मत पूछिए, यह विकास, राष्ट्रवाद और आत्मानिर्भर भारत के लिए खड़ा है।

    अमित शाह ने कहा घुसपैठिए युवाओं की नौकरी छीन रहे क्‍या हमें इसे रोकना नहीं चाहिए?

    वहीं तेहट्टा में गृह मंत्री अमित शाह चुनावी सभा में कहा क्या हमें बंगाल में घुसपैठ नहीं रोकनी चाहिए? घुसपैठिए हमारे युवाओं की नौकरियां छीन लेते हैं, गरीबों का अनाज छीन लेते हैं। अगर बंगाल में घुसपैठ की स्थिति बनी रहती है, तो मेरा विश्वास करो, यह न केवल बंगाल बल्कि पूरे देश के लिए खतरा पैदा करेगा। अमित शाह ने कहा जो 70 साल से यहां आए हैं, वो अपने ही देश में शरणार्थी का जीवन जी रहे हैं, उनको भाजपा नागरिकता देने का काम करेगी। नागरिकता पाने वाले शरणार्थियों के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 100 करोड़ का फंड बनाया जाएगा।

    पश्विम बंगाल में चुनावी मौसम के बीच कोरोना के लगातार बढ़ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों का हवाला देते हुए बंगाल चुनाव के बाकी चरणों के चुनाव को टालने की मांग की गई लेकिन चुनाव आयोग ने साफ कर दिया कि मतदान पहले से निर्धारित तारीखों पर ही होंगे। वहीं बंगाल में कोरोना के अचानक मामले बढ़ने के लिए टीएमसी प्रमुख और बंगाल की वर्तमान सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा को जिम्‍मेदार ठहराया।

    https://www.filmibeat.com/photos/nora-fatehi-49625.html?src=hi-oiनोरा फतेही का यह HOT लुक मचा रहा है धमाल
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+