बंगाल का धरतीपुत्र ही BJP का मुख्यमंत्री बनेगा: अमित शाह
कोलकाता: पश्चिम बंगाल में चार चरणों के मतदान संपन्न हो गया है। अब पांचवें चरण की वोटिंग 17 अप्रैल को होगी। 5वें चरण के तहत 45 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। ऐसे में कामरहाटी विधानसभा में मिशन बीजेपी के लिए प्रचार करने पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सत्ता में आने के बाद बंगाल का धरतीपुत्र ही BJP का मुख्यमंत्री बनेगा। इसके अलावा उन्होंने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पश्चिम बंगाल के कामरहाटी में गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम बंगाल की जनता के सामने परिवर्तन का संदेश लेकर आए हैं। हम एक मुख्यमंत्री बदलकर दूसरे को बैठाने नहीं आए हैं। एक पार्टी की सरकार बदलकर दूसरे पार्टी की सरकार लाना हमारा मकसद नहीं है। हमारा मकसद बंगाल की स्थिति में परिवर्तन करना है।
वहीं शाह ने कहा कि आजादी के वक्त देश की जीडीपी में बंगाल का 30% योगदान था, जो आज घटकर 3% पर आ गया है। 1977 से कम्युनिस्टों और फिर 10 साल तक ममता दीदी ने बंगाल की आत्मा को निचोड़कर रख दिया। अगर बंगाल में सरहद सुरक्षित नहीं है तो देश सुरक्षित नहीं है।
गृहमंत्री ने कहा कि दीदी 2 मई को खेला निश्चित होगा। भाजपा के 120 कार्यकर्ता मार दिए गए और एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई। भाजपा सरकार बनने पर TMC का एक भी कार्यकर्ता कभी नहीं मारा जाएगा। अगर मारा जाएगा तो कठोर से कठोर कार्रवाई होगी। यहां बंगाल का धरतीपुत्र ही BJP का मुख्यमंत्री बनेगा।












Click it and Unblock the Notifications