ओवैसी बोले- पीएम मोदी- ममता बनर्जी एक ही सिक्‍के के दो पहलू हैं, ये भाई बहन लोगों को मूर्ख बना रहे

कोलकाता, अप्रैल 14: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में सियासी घमासान जारी है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा। ओवैसी ने कहा पीएम मोदी और ममता बनर्जी एक ही सिक्‍के के दो पहलू हैं। वे भाई और बहन हैं, जो लोगों को अपने बयानों से बेवकूफ बना रहे हैं।

Owaisi

असदुद्दीन ओवैसी ने पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए कहा , "ममता बनर्जी और नरेंद्र मोदी के बीच कोई अंतर नहीं है। वे एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।"

AIMIM प्रमुख आवैसी ने टीएमसी सरकार को चुनौती दी कि वह पिछले 10 वर्षों में मुसलमानों के लिए क्‍या किया उसकी लिस्‍ट सार्वजनिक करें। मीडिया से पिछले दिनों बात करते हुए ओवैसी ने कहा था कि टीएमसी की शक्ति के दुरूपयोग से आने वाले दिनों में इसका पतन होगा। असदुद्दीन ओवैसी अपनी पार्टी का प्रचार करने के लिए पश्चिम बंगाल में थे, जो पश्चिम बंगाल में उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र जैसा अपना पार्टी का आधार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पहले चार चरणों का मतदान पश्चिम बंगाल में समाप्त हो गया है। जबकि पांचवें चरण में बंगाल की 45 विधानसभा सीटों पर 17 अप्रैल को चुनाव होने हैं। बंगाल के छठे चरण का चुनाव 22 अप्रैल को होगा। पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव के आठ चरणों के चुनाव का परिणाम 2 मई को आएगा। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा की सीधी टक्‍टर मानी जा रही है लेकिन राजनीतिक के पंडितों के अनुसार लेफ्ट और कांग्रेस के गठबंधन से बंगाल में ये मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। , हालांकि, कई विश्लेषकों का मानना है कि वाम और कांग्रेस गठबंधन भी इस लड़ाई में है और मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।

https://hindi.oneindia.com/photos/actress-sonali-raut-bikini-pictures-60910.htmlसुपर सेक्सी सोनाली राउत की बिकिनी Photos
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+