अधीर रंजन चौधरी का यू-टर्न, डेरेक को फोन कर 'विदेशी' कहने पर मांगी माफी
Adhir Ranjan apologises, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस के सांसद डेरेक ओ'ब्रायन को लेकर दिए अपने बयान पर यू-टर्न ले लिया है। उन्होंने टीएमसी सांसद से उन्हें "विदेशी" कहने के लिए माफी मांगी है।
कांग्रेस नेता ने डेरेक ओ'ब्रायन को फोन कर उनसे माफी मांगी और एक्स पर पोस्ट भी शेयर की है। उन्होंने कहा कि, मैंने द्वारा अनजाने में डेरेक ओ'ब्रायन को 'विदेशी' कह दिया था। मैंने उसके लिए खेद व्यक्त किया है। सूत्रों ने कहा कि टीएमसी नेता ने माफी स्वीकार कर ली है।

बता दें कि, अधीर रंजन चौधरी ने गुरुवार रात सिलीगुड़ी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा था, "डेरेक ओ ब्रायन एक विदेशी हैं, वह बहुत सारी चीजें जानते हैं। उनसे पूछें। उनका यह बयान डेरेक ओ'ब्रायन द्वारा पश्चिम बंगाल में दोनों पार्टियों के बीच सीट बंटवारे पर बातचीत नहीं हो पाने के लिए उन्हें जिम्मेदार ठहराए जाने के बाद आया था।
डेरेक ने दिल्ली में कहा था कि, बंगाल में गठबंधन के काम नहीं करने के पीछे तीन कारण हैं- अधीर रंजन चौधरी, अधीर रंजन चौधरी और अधीर रंजन चौधरी। डेरेक ओ'ब्रायन ने कहा कि इंडिया गठबंधन के कई आलोचक हैं लेकिन केवल दो भाजपा और चौधरी बार-बार इस गुट के खिलाफ बोल रहे हैं। ओ'ब्रायन ने गुरुवार को आरोप लगाया था कि चौधरी भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications