संत हिरदाराम नगर समेत MP के 34 स्टेशनों का होगा कायाकल्प, विदिशा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए CM शिवराज
Vidisha News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की नींव रखी। एक साथ देश भर के 508 स्टेशनों के नवीनीकरण के लिए स्टेशनों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें क्षेत्र के केंद्रीय मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहे। इन स्टेशनों पर भव्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया।
इस पुनर्विकास परियोजना की लागत 24,470 करोड़ों रुपये होगी। इससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। प्रधानमंत्री ने जिन रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखी। उसमें मध्य प्रदेश के 34 स्टेशन शामिल हैं। संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर हुए कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी शामिल हुए।

राज्यपाल सुबह करीब 10:15 बजे स्टेशन पहुंचे। प्रधानमंत्री का कार्यक्रम शुरू होने से पहले राज्यपाल मंगूभाई पटेल का संबोधन हुआ। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर अग्रसर है। मोदी ने रेल क्षेत्र में प्रदेश को बहुत सौगातें दी हैं। आम जनता की तरफ से उनके आभारी हैं। कार्यक्रम के दौरान अमृत भारत प्रोजेक्ट पर लघु फिल्म भी दिखाई गई है।
24,470 करोड़ की लागत से स्टेशनों का पुनर्विकास
स्टेशन के पुनर विकास परियोजना की कुल लागत 24470 करोड़ पर होगी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि रेलवे लोगों के लिए परिवहन का पसंदीदा साधन है, इसलिए उन्होंने रेलवे स्टेशनों पर विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करने के महत्व को प्राथमिकता दी है। इस दृष्टिकोण से प्रेरित होकर 1309 स्टेशनों के पुनर्विकास के लिए 'अमृत भारत स्टेशन योजना' शुरू की गई थी। दिसंबर 2022 में शुरू की गई अमृत भारत सेशन योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों के लिए एक मास्टर प्लान तैयार करना है और सुविधाएं बढ़ाने के लिए इसे चरणबद्ध तरीके से लागू करना है।
किन राज्यों में कितने स्टेशनों का पुनर्विकास
मध्यप्रदेश में 34, पंजाब में 22, उत्तर प्रदेश में 55, गुजरात में 21, राजस्थान में 55, तेलंगाना में 21, बिहार में 49, झारखंड में 20, महाराष्ट्र में 44, आंध्र प्रदेश में 18, पश्चिम बंगाल में 37, तमिलनाडु में 18, असम में 32, हरियाणा में 15, उड़ीसा में 25, कर्नाटक में 13, इनमें असम की बोंगाईगांव, कोकराझार, लुमडिंग, मेघालय के मेंदीपाथर जैसे पूर्वोत्तर के स्टेशन भी शामिल है। बिहार के मुजफ्फरपुर, बापूधाम मोतिहारी के साथ-साथ केरल के शोरनूर और कासरगोड भी सूची में है।
सीएम शिवराज बोले रेलवे सुविधाएं और बेहतर हो सकेंगी
अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 34 रेलवे स्टेशनों को वर्ल्ड क्लास बनाने के कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा रेलवे स्टेशन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में चौतरफा सुविधाओं में वृद्धि हो रही है। रेलवे स्टेशनों के विकास में रेलवे सुविधाएं और बेहतर हो सकेंगी इस दौरान मंत्री प्रभु राम चौधरी समेत कई नेता और रेलवे अधिकारी मौजूद रहे। उधर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा इस मौके पर खजुराहो में मौजूद रहे। उनके लोकसभा क्षेत्र खजुराहो और कटनी में रेलवे स्टेशन का विकास किया जाना है। प्रदेश के किस जिले में इन स्टेशनों की सुविधाएं बढ़ने से लोग लाभान्वित होंग।












Click it and Unblock the Notifications