Weather : बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से गेहूं, सरसों और आम को भारी नुकसान, फसलों को बचाने के लिए करें ये उपाय

वाराणसी में बेमौसम बरसात के चलते फसलों को काफी नुकसान हुआ है। गेहूं, चना, सरसों और आम की फसल काफी नष्ट हुई हैं, जिसके चलते किसान परेशान नजर आ रहे हैं।

Varanasi Weather

वाराणसी में रविवार की रात में हुई मूसलाधार बरसात और ओलावृष्टि के चलते गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा सरसों, चना सहित कई अन्य फसल भी काफी नष्ट हुई हैं। फसल नष्ट होने के चलते किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट रुप से दिखाई दे रही हैं। ऐसे में किसान कुछ उपाय अपनाकर फसलों को काफी हद तक बचा सकते हैं। आइए जानते हैं कृषि विशेषज्ञों का क्या है कहना और बेमौसम बरसात के बाद किस तरीके से फसलों की रक्षा की जा सकती है।

Rain

खेतों में जमा पानी को तत्काल निकालें बाहर
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बरसात के दौरान खेतों में भारी मात्रा में पानी जमा हो जाता है, ऐसे में गेहूं, सरसों और चना सहित अन्य फसलों के खेतों में जमा पानी को तत्काल बाहर निकाले जाने का प्रयास किया जाना चाहिए। क्योंकि यदि समय रहते बरसात के पानी को खेतों से बाहर नहीं निकाला जाएगा तो हवा चलने पर फसलें लेट कर नष्ट हो जाएंगी। ऐसे में प्रयास किया जाए कि फसलों की सुरक्षा करते हुए खेतों में नाली बनाकर निचले इलाकों में पानी को निकाल देना चाहिए।

Varanasi News

समय रहते गेहूं की फसल को खड़ी करने का करें प्रयास
इसके अलावा गेहूं की फसल यदि लेट गई है तो उसे खड़ी कर गन्ने की फसल की तरह एक दूसरे में बांध देना चाहिए। इस दौरान यह भी ध्यान देना चाहिए कि गेहूं का तना उठाते समय जड़ से ना टूटने पाए। विशेषज्ञों का कहना है कि यह काम जितना जल्दी हो सके उतना जल्दी किसान भाइयों को कर लेना चाहिए, क्योंकि फसलें लेट जाने के बाद देर में यदि उसे उठाया जाता है या फिर उसे उठाकर एक दूसरे से बांधा जाता है तो पुनः गेहूं के पौधे को नुकसान पहुंचता है। ऐसे में समय रहते तत्काल गेहूं की फसल को उठाकर बांध देना चाहिए जिससे कटाई के समय समस्या ना हो तथा चूहे आदि से भी गेहूं की फसल का बचाव किया जा सकता।

Mango Vararanasi

आम की फसल पर करें कीटनाशक का छिड़काव
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि बेमौसम बरसात के चलते आम की पैदावार भी प्रभावित होती है। आम की फसल टूट कर गिर जाती हैए इसके अलावा बरसात के चलते कई रोग भी लग जाते हैं। ऐसे में रोग से बचाव के लिए समय पर उसका उपचार किया जाना जरूरी है। बारिश के बाद अक्सर देखा जाता है कि थ्रिप्स नामक रोग आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचाता है ऐसे में तत्काल कृषि विशेषज्ञ से बात कर कीटनाशक दवा का छिड़काव करना चाहिए। जिससे बची हुई फसल सुरक्षित रह सके और पैदावार ठीक-ठाक रहे।

Recommended Video

    वाराणसी में हर तरफ त्राहिमाम-त्राहिमाम के बाद अब कुदरत का कहर, बेहाल हुए लोग

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+