Masan Holi में पुलिस की पिटाई का वीडियो वायरल, सपा ने लिखा- CM के 'ठोक दो' के फरमान के साथ घूम रही UP Police
वाराणसी कमिश्नरेट की पुलिस ने शनिवार को मसान होली में हुड़दंग करने वाले एक युवक की पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो बनाकर लोगों ने इसे वायरल कर दिया। इसी वीडियो को ट्वीट करते हुए सपा ने कार्रवाई की मांग की है।

वाराणसी में शनिवार को मणिकर्णिका घाट पर Masan Holi खेली गई। इस दौरान होली में हुड़दंग मचा रहे एक युवक को Police ने पीट दिया। पिटाई करते समय वहां पर मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा इस पर सफाई दी गई, वहीं इसी वीडियो को रविवार को सुबह में ट्वीट करते हुए समाजवादी पार्टी द्वारा पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की गई।

सपा ने इस घटना को बताया निंदनीय
मसान होली में युवक की पिटाई के दौरान वायरल वीडियो को ट्वीट करते हुए समाजवादी पार्टी द्वारा लिखा गया है कि 'मुख्यमंत्री का "ठोक दो" आदेश लेकर घूम रही यूपी पुलिस अब गुंडई पर आमादा हो चुकी है! महादेव की नगरी काशी में मणिकर्णिका घाट पर चिता भस्म की होली के दौरान डमरू दल के युवक की पुलिस के जवानों के द्वारा पिटाई की घटना निंदनीय एवं शर्मनाक! दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ हो कार्रवाई।' समाजवादी पार्टी द्वारा वीडियो ट्वीट किए जाने के बाद लोगों द्वारा इस पर तरह-तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।

वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने दी सफाई
पुलिस द्वारा पिटाई किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस द्वारा इस पर सफाई दी गई। वाराणसी कमिश्नरेट द्वारा घटना के संबंध में बताया गया है कि युवक नशे में धुत था और डमरु दल के एक युवक का डमरु लेकर वह भागने लगा। इस दौरान पुलिस द्वारा बल प्रयोग करते हुए युवक से डमरु वापस लिया गया और भीड़ को काबू में करने के साथ ही उक्त युवक को भीड़ से बाहर कर दिया गया।

युवक ने कहा, गुलाल फेंकने पर पीटा गया
जिस युवक की पिटाई की जा रही है वह युवक वाराणसी जिले के डीएलडब्लू का रहने वाला है। युवक ने वनइंडिया को बताया कि मसान की होली में वह भी होली खेलने के लिए पहुंचा था। होली के खेलने के दौरान वह डमरु दल के लोगों के समीप पहुंचा इसी बीच भीड़ अधिक होने के चलते धक्का-मुक्की होने लगी। उसने कहा कि वह गुलाल उड़ा रहा था इसी बात पर पुलिस उसे पीटने लगी। उसने यह भी कहा कि पिटाई के वह डमरु हाथ में लेकर अपना बचाव करना चाहा तो पुलिस उसे पीटते हुए भीड़ से बाहर ले आई। इस दौरान लाठी से पीटते हुए पुलिस ने डमरु ले लिया। हालांकि इस दौरान उसके साथी वहां पहुंचे और साथियों ने पुलिस अधिकारियों से उसकी गलती के लिए क्षमा मांगा।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications