ठगी का नया तरीका, IPS बताने वाले शख्स ने जांच के नाम पर BHU की छात्रा का बना लिया 'न्यूड' वीडियो
खुद को आईपीएस अधिकारी बताने वाले शख्स ने पहले BHU की एक छात्रा का बॉडी मैच कराने के बहाने न्यूड वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की दे रहा धमकी
वाराणसी, 04 अक्टूबर : वाराणसी में साइबर ठगों द्वारा ठगी किए जाने का एक नया मामला सामने आया है। खुद को आईपीएस अधिकारी बताने वाले शख्स ने BHU की एक छात्रा को फोन करके कहा कि उसकी न्यूड फ़ोटो सोशल मीडिया में वायरल हुई है। फोटो से संबंधित पूछताछ के लिए घर पर पुलिस भेजने की धमकी दिया और बाद में वीडियो कॉल करके छात्रा की बॉडी को उस फ़ोटो में दिखाई देने वाली छात्रा की बॉडी से मैच कराने की बात कह कर छात्रा का न्यूड वीडियो बना लिया। वीडियो बना लेने के बाद उस शख्स द्वारा वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए पैसे की डिमांड की जा रही है। परेशान छात्रा मंगलवार को लंका थाने पहुंच कर तहरीत दी और कार्रवाई की मांग की।

प्रोफ़ाइल पर लगाया था पुलिस अधिकारी का फोटो
मूल रूप से जौनपुर की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में यह भी बताया है कि वह शख्स उसे पिछले माह 11 सितंबर को फोन किया था। फोन करने के बाद वह खुद को आईपीएस अधिकारी और अपना नाम अंकित गुप्ता बताया। उसने पहले छात्रा को विश्वास में लिया और उसके बाद फोटो वायरल होने की जानकारी दी। छात्रा ने ऐसे किसी फोटो से इंकार किया लेकिन उसने घर पर पुलिस भेजकर जांच करने की धमकी दिया। उसके बाद छात्रा ने जब उसका नंबर व्हाट्सएप और ट्रूकॉलर पर सर्च किया तो वह अपने प्रोफाइल फोटो में पुलिस अधिकारी का फोटो लगाया था। छात्रा को लगा कि उसका कोई ऐसा वीडियो और फोटो बना ही नहीं है तो फिर यह बात कैसे सत्य हो सकती है।
बॉडी मैच कराने के लिए करवाया तैयार
छात्रा ने बताया कि वह बार-बार उस शख्स से कहती रही थी उसका ऐसा कोई फोटो वीडियो नहीं है। बाद में जालसाज द्वारा यह कहा गया कि बॉडी मैच कराने के बाद सब क्लियर हो जाएगा। जालसाज द्वारा कहा गया कि महिला पुलिस कर्मियों द्वारा व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल करके बॉडी मैच कराई जाएगी। पहले तो छात्रा को डर लगा लेकिन बाद में वह तैयार हो गई। वीडियो कॉल करके बॉडी मैच करने के झांसे में लेकर जालसाज ने छात्रा का न्यूड वीडियो बना लिया। छात्रा ने यह भी बताया कि जालसाज के खाते में उसने 2400 रुपए ट्रांसफर किये लेकिन उसकी डिमांड बढ़ने लगी और जालसाज लगातार उसे फोन करके धमकी दे रहा है। फिलहाल लंका पुलिस द्वारा इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications