Varanasi News: मोबाइल गिफ्ट किया, शादी का वादा कर किया 'गंदा काम', प्रेमी के घर प्रेमिका का हाईवोल्टेज ड्रामा
UP Varanasi News: वाराणसी का एक युवक जौनपुर रहने वाली एक युवती को प्रेम जाल में फंसाया। उसके बाद शादी का झांसा देकर मोबाइल गिफ्ट कर उसके साथ गंदा काम किया। अब शादी से इंकार कर रहा है।
UP Varanasi Love Affair: रिश्तेदारी में आयोजित एक शादी में मुलाकात के बाद एक युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया। उसके बाद दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे। बात आगे बढ़ी तो युवक ने युवती से शादी करने का वादा किया।
युवती द्वारा बताया गया कि एक दिन उसका प्रेमी उसे मिलने के लिए बुलाया और मंदिर में उसने उसके साथ शादी की। शादी के बाद प्रेमी द्वारा उसे गिफ्ट में एक मोबाइल भी दिया गया। उस दौरान प्रेमी ने कहा था कि दोनों की शादी धूमधाम से होगी।

लेकिन अब धूमधाम से शादी करने की बात पर प्रेमी इंकार कर रहा है। युवती ने यह भी कहा कि किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया जिसके चलते अब वह उससे बात भी नहीं कर रहा है।
दरअसल, वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के चक्रपानपुर गांव के रहने वाले एक युवक के मौसी का घर जौनपुर जनपद के एक गांव में है। बीते दिनों शादी समारोह में युवक अपनी मौसी के घर गया था।
वहीं पर पड़ोस की रहने वाली एक युवती से उसकी मुलाकात हो गई। युवती का कहना है कि मुलाकात के बाद युवक द्वारा अपना मोबाइल नंबर दिया गया और दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर काफी समय तक बात करते थे।
इसी बीच युवक नहीं होती से शादी करने की बात की। उसके बाद एक दिन उसने युवती को मिलने के लिए बुलाया और मंदिर में ईश्वर को साक्षी मानकर दोनों ने शादी कर ली। शादी करने के बाद युवक द्वारा उसे मोबाइल भी गिफ्ट में दिया गया।
युवती द्वारा पुलिस को बताया गया कि उस समय उसके प्रेमी ने कहा था कि अभी मंदिर में शादी की जा रही है और बाद में धूमधाम से शादी की जाएगी। युवती उसकी बात को मान गई और दोनों एक दूसरे से मुलाकात करते रहे।
इसी बीच अब किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद प्रेमी ने उससे बात करने से इंकार कर दिया। प्रेमी द्वारा बात करने से इनकार किए जाने और शादी करने की बात पूछने पर गाली देने से नाराज प्रेमिका गुरुवार को प्रेमी के गांव में पहुंच गई।
प्रेमी के गांव में पहुंचने के बाद प्रेमिका ने उसके घर जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दिया। सूचना के बाद पुलिस वहां पहुंची तो प्रेमिका मिर्जामुराद थाने आई। इस मामले में देर तक पंचायत चलती रही लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। बाद में पुलिस ने जौनपुर में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कहते हुए उसे वापस लौटा दिया।












Click it and Unblock the Notifications