Varanasi News: सोने का कंगन चुराते हुए CCTV में कैद हुईं दो महिलाएं, हाथों की सफाई देख लोग हुए हैरान

Varanasi News: वाराणसी जनपद में एक आभूषण की दुकान में सोने के कंगन चुराते हुए दो महिलाओं का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है जबकि उनके गिरोह की अन्य महिलाएं फरार हैं।

चोरी कर रही दो महिलाओं को गिरफ्तार करने के बाद एसीपी चेतगंज नीतू सिंह द्वारा मंगलवार को इस मामले का खुलासा किया गया। मामला का खुलासा करने के बाद पुलिस द्वारा दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया।

varanasi-women-caught-on-cctv-stealing-gold-bracelet

यह पूरी घटना 2 जनवरी की है। बताया जा रहा है कि वाराणसी के सिगरा में कल्याण ज्वेलर्स की फ्रेंचाइजी है। मैनेजर दीपक पांडे द्वारा सिगरा थाने में तहरीर देते हुए आरोप लगाया गया था कि 2 जनवरी की दोपहर में तीन कस्टमर उनकी शॉप पर आए थे।

जिसमें दो महिलाएं थी तथा एक पुरुष था। दुकान में मौजूद स्टाफ द्वारा महिलाओं को सोने की चूड़ियां दिखाई जा रही थी। इसी दौरान स्टॉप सौंदर्या दुबे और अंकित अग्रहरि को बरगलाकर महिलाओं ने सोने की चार चूड़ियां गायब कर दी ओल्ड बिरहा गायब चूड़ियों की कीमत 260000 रुपए के आसपास बताई गई।

मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्जी कर पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई तो सीसीटीवी फुटेज में तीनों का चेहरा सामने आया। इस मामले में पुलिस द्वारा तहकीकात करते हुए पाया गया कि एक महिला का नाम माया पांडे है जो कानपुर की रहने वाली है तथा दूसरी महिला का नाम पुष्पा यादव है जो आनंद एनक्लेव कानपुर की रहने वाली है।

ऐसे में पुलिस द्वारा दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से पुलिस ने 25 रुपए बराबर किए। गिरफ्तार दोनों महिलाओं से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई। पूछताछ करने के बाद पुलिस द्वारा दोनों को जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+