वाराणसी: संकट मोचन हनुमान मंदिर आज से भक्तों के लिए खुला, ये शर्तें जरूर जान लीजिए

वाराणसी। वाराणसी के प्रसिद्ध संकटमोचन हनुमान मंदिर में भक्त अब दर्शन कर सकेंगे। कोरोना वायरस महामारी के कारण लगे लॉकडाउन के 183 दिनों (लगभग 6 महीने) बाद 20 सितंबर से मंदिर आम भक्तों के लिए खोल दिया गया है। मंदिर के महंत विशंभरनाथ मिश्र ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बता दें कि वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर को पहले ही खोला जा चुका है। वहीं, आज 20 सितंबर, दिन रविवार से संकटमोचन मंदिर भी आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।

Recommended Video

    Varanasi: Sankat Mochan Hanuman Mandir भक्तों के लिए खुला, गाइडलाइंस के साथ दर्शन | वनइंडिया हिंदी
    Varanasis Sankat Mochan temple re-opens for devotees after 183 days

    हालांकि मंदिर के अंदर दर्शनार्थियों के लिए शर्त यह होगी कि मंदिर में एक बार केवल दस दर्शनार्थी ही संकटमोचन हनुमान जी का दर्शन कर पाएंगे। विशंभरनाथ मिश्र मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पितृ पक्ष बीत गया है। पुरुषोत्तम मास (आश्विन शुक्ल पक्ष) के आरंभ होने पर धर्म संबंधी शुभ कार्य होना चाहिए। इसी को ध्यान में रखकर आश्विन मास शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 20 सितंबर रविवार से मंदिर आम जनता के लिए दर्शनार्थ कुछ बंदिशों के साथ खोल दिया गया है।

    विशंभरनाथ मिश्र में बताया कि शुरुआती दौर में मंदिर अल्प समय के लिए खोला गया है। 20 सितंबर से श्रद्धालु सुबह 6 बजे से 10 बजकर 30 मिनट और शाम को 3 से साढ़े 7 बजे तक रामभक्त हनुमान के दर्शन कर सकेंगे। बताया कि कोरोना काल में संकट मोचन मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों को मास्क का इस्तेमाल करना होगा। इसके साथ ही मंदिर में प्रवेश से पहले भक्तों को मंदिर के द्वार पर लगे सैनेटाइजर टनल से गुजरना होगा। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भक्त मंदिर में दर्शन कर पाएंगे।

    अब भक्तों के लिए खोला गया मंदिर
    काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर के खुलने के बाद भक्तों को संकट मोचन बाबा का दरबार खुलने का इंतजार था। मंदिर में वैश्वविक महामारी कोरोना से बचने की तैयारियों के बाद अब इसे भक्तों के लिए खोलने का निर्णय लिया गया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+