Varanasi Gyanvapi: ज्ञानवापी के तहखाने में फिर शुरू होगी पूजा या फिर करना होगा इंतजार? कल फैसला आने की उम्मीद
Varanasi Gyanvapi: वाराणसी के ज्ञानवापी मामले को लेकर कानूनी लड़ाई चल रही है। ज्ञानवापी के तहखाना में पूजा पाठ करने की याचिका पर वाराणसी जिला अदालत में मंगलवार को सुनवाई की गई।
जिला जज अजय कृष्ण विश्वेश की कोर्ट में मंगलवार को मामले में दोनों पक्षों की दलील को सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार को इस मामले में जज अपना फैसला सुना सकते हैं।

हिंदू पक्ष की अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन द्वारा बताया गया कि ज्ञानवापी परिसर में स्थित तहखाना में 1993 तक सोमनाथ व्यास जी का परिवार पूजा पाठ करता रहता था। बाद में तत्कालीन सरकार के आदेश पर तहखाने में पूजा पाठ को बंद कर दिया गया।
इसी मामले में हिंदू पक्ष द्वारा यह मांग की जा रही है कि तहखाना में फिर से हिंदुओं को पूजा पाठ करने का अधिकार मिलना चाहिए। हिंदू पक्ष के वकील द्वारा देश के लिए कोर्ट में अपील की गई थी अपील में कहा गया था कि खाने में पूजा पाठ नहीं हो रहा है और मुस्लिम पक्ष के द्वारा तहखाना पर कब्जा किया जा सकता है।
डीएम के हाथों में है तहखाने की जिम्मेदारी
यह भी बता दें कि पिछले साल 25 सितंबर को जिला अदालत में एक प्रार्थना पत्र देकर व्यास जी के तहखाने को तत्काल प्रभाव से जिलाधिकारी को देने की अपील की गई थी। हालांकि इस मामले में सुनवाई के दौरान अंजुमन इंतजामिया मसजिद कमेटी द्वारा आपत्ति जाहिर की गई थी।
फिलहाल कोर्ट के आदेश के बाद 17 जनवरी को व्यास जी के तहखाना को प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिया है। कोर्ट द्वारा ऑर्डर देने के बाद जिलाधिकारी को तहखाना की जिम्मेदारी सौंपी गई। ऐसे में तहखाना बंद पड़ा हुआ है। वहीं हिंदू पक्ष द्वारा तहखाने में पूजा पाठ करने के मामले में भी सुनवाई जारी है इसी मामले में मंगलवार को सुनवाई हुई।












Click it and Unblock the Notifications