वाराणसी: पत्नी को गुलाल लगाने का BJP नेता ने किया विरोध, दबंगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर की हत्या
वाराणसी: पत्नी को गुलाल लगाने का BJP नेता ने किया विरोध, दबंगों ने लाठी-डंडे से पीट-पीटकर की हत्या
वाराणसी। खून की होली उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में खेली गई है। यहां चौबेपुर थाना क्षेत्र के बराई गांव में दबंगों राजू राजभर (35) की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस हमले में चार अन्य लोगों के घायल होने का भी सूचना है जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। दरअसल, यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक पति ने अपनी पत्नी के गाल पर रंग लगाने से मना किया।

ये मामला चौबेपुर थाना क्षेत्र के बराई गांव का है। प्राप्त समाचार के मुताबिक, सोमवार को गांव में होली धूमधाम के साथ मनाई जा रही थी। इस दौरान राजू राजभर (35) की पत्नी को कुछ लोगों ने आकर जबरन गुलाल और रंग लगा दिया। यह देखकर राजू भड़क गया और उसने इसका विरोध किया। जिसके बाद राजू और दूसरे पक्ष के बीच बहस हो गई, हालांकि कुछ देर बाद झगड़ा शांत हो गया और दोनों पक्ष अपने-अपने घर चले गए।
आरोप है कि कुछ देर बाद दूसरा पक्ष लगभग 20 से 25 लोगों के साथ लौटा और राजू के घर के बाहर गाली-गलौच करने लगे। मृतक की राजू की पत्नी ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि राजू बाहर निकला और उसने इसका विरोध किया। राजू के साथ ही उसके परिवार के अन्य सदस्य भी बाहर आ गए। देखते ही देखते वहां आए 20-25 लोग राजू के ऊपर लाठी-डंडे लेकर टूट पड़े। उसके परिवार के लोगों ने बचाव किया तो उन्हें भी पीटा गया।
घटना के बाद आरोपी राजू को लहूलुहान छोड़कर वहां से भाग निकले। वहीं, घटना के बाद पड़ोसियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी और राजू को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक राजू राजभर के तीन बच्चे हैं जिनमें दो लड़के एक लड़की है। वो वर्तमान समय में बराई गांव का बीडीसी था और बीजेपी का नेता था। वहीं इस घटना में अन्य घायलों को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
हमलावरों की तलाश
वहीं, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय थाना अध्यक्ष चौबेपुर राजेश त्रिपाठी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने परिवार वालों को विपक्षियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया। वहीं, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर अभी पकड़े नहीं गए हैं।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद: दबंगों ने सब-इंस्पेक्टर और पार्षद पति को जमकर पीटा, DJ बंद कराने से थे नाराज












Click it and Unblock the Notifications