Varanasi News: गांव में 'शव' दफनाने की खबर से मची अफरा-तफरी, खुदाई में जो निकला उसने सबको चौंका दिया

Varanasi News: वाराणसी जिले के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के गौर गांव में शनिवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक तालाब के पास जमीन में किसी शव के दफनाए जाने की सूचना मिली। यह खबर आग की तरह पूरे गांव में फैल गई।

यह तालाब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित है। ग्रामीणों का दावा था कि वहां रात में किसी ने खुदाई की और शव का दफना दिया। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जो भी पहुंचता वह उसे खोदवाने की ही मांग करता।

Varanasi news gaur village rumored

जानकारी मिलने के बाद मिर्जामुराद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के पहुंचने के बाद लोग जमीन की खुदवाई करने के लिए और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर बुलाने के लिए कहने लगे। उसके बाद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और खुदाई शुरू करवाई।

खुदाई में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस ने दो मजदूरों को बुलाकर संदिग्ध स्थान की खुदाई करवाई। जमीन से जब सफेद कपड़े में लिपटी हुई कोई चीज बाहर निकली, तो मौजूद लोग भी हैरान रह गए। लोगों को ऐसा लगा कि सफेद कपड़े में लपेटकर किसी इंसान का शव पड़ा है।

हालांकि कपड़ा हटते ही सच्चाई सामने आ गई। वह इंसान नहीं बल्कि एक जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते का शव था। यह देखकर पुलिस ने राहत की सांस ली और वहां मौजूद लोगों को भी सच्चाई से अवगत कराया गया। लोग एक-एक करके देखे और फिर वे भी शांत हुए।

पड़ोसी गांव के ग्रामीण ने किया था दफन

पुलिस ने की जांच में पता चला कि पास के ही एक ग्रामीण ने उस कुत्ते को पाला था। शुक्रवार की रात उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद उसने रात में सुनसान स्थान पर खुदाई कर कुत्ते के शव को कपड़े में लपेटकर दफना दिया।

शनिवार सुबह किसी ने खुदाई के निशान देखे और बगैर पुष्टि किए गांव में यह अफवाह फैला दी कि किसी की हत्या हुई है और शव को दफना दिया गया है। इसके बाद लोग मौके पर जुटने लगे और तनाव की स्थिति बन गई।

इस घटना के चलते पुलिस को बड़ी संख्या में बल भेजना पड़ा। मौके पर ग्रामीणों और पुलिस के बीच बहस भी हुई, लेकिन जांच के बाद स्थिति नियंत्रण में आ गई। थानाध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने लोगों से अपील की कि बिना जांच या पुष्टि के कोई बात न फैलाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+