Varanasi News: पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को आएंगे वाराणसी, जानें पूरा कार्यक्रम

Varanasi News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार को वाराणसी आ रहे हैं। वाराणसी में अखिलेश यादव कई निजी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक भी कर सकते हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को ध्यान में रखते हुए वाराणसी में तैयारी पूरी की जा चुकी हैं। बुधवार शाम जारी प्रोटोकॉल का बाद देर शाम अखिलेश यादव आगमन का संशोधित प्रोटोकॉल भी जारी हुआ। जिसमें वाराणसी में कई कार्यक्रम में शामिल होना बताया जा रहा है।

varanasi-news-former-chief-minister-akhilesh-yadav-will-come-to-varanasi-on-thursday

इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी द्वारा बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव गुरुवार दोपहर 12 बजे निजी विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे।

हवाई अड्डे पर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद सड़क मार्ग से वे भदैनी स्थित संकट मोचन मंदिर के महंत विश्वंभर नाथ मिश्रा के आवास पर पहुंचेंगे। वहां उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने के साथ ही परिजनों से भी मुलाकात करेंगे।

उसके बाद ब्रह्मानंद कॉलोनी में स्थित पूर्व विधायक पूनम सोनकर के आवास पर जाएंगे। वहां पर शादी समारोह में शामिल होंगे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल के बेटे के विवाह के बाद आशीर्वाद गोष्ठी में वर वधू को आशीर्वाद देने के साथ ही परिजनों से मुलाकात करेंगे।

मुलाकात करने के बाद पार्टी के पदाधिकारी और स्थानीय नेताओं से लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी को लेकर बातचीत करेंगे। बातचीत करने के बाद शाम 4 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। पार्टी प्रवक्ता द्वारा बताया गया कि आगमन के दौरान सड़क पर जगह-जगह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत भी किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+