Varanasi News: फर्जी टीटीई बन प्रेमिका से शादी का सपना देख रहा था युवक, जीआरपी ने स्टेशन से किया गिरफ्तार

Varanasi News: वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक फर्जी टीटीई को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक खुद को रेलवे का कर्मचारी बताकर यात्रियों से जुड़ता था। उसके पास से फर्जी आईडी कार्ड और टीटीई की वर्दी बरामद हुई है।

जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में यह गिरफ्तारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि युवक खुद को पूर्व मध्य रेलवे का टीटीई बताकर टिकट चेक कर रहा था। जब शक हुआ तो उससे पूछताछ की गई और फर्जीवाड़ा सामने आया।

Varanasi news farji railway employee

गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के रीवा जिले के अतरैला निवासी आदर्श जायसवाल के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह बीटेक पास है, लेकिन बेरोजगारी के चलते यह रास्ता अपनाया।

प्रेमिका से शादी करने के लिए उठाया ऐसा कदम

पूछताछ में आदर्श ने चौंकाने वाली बात बताई। उसने कहा कि वह एक युवती से प्रेम करता है और उससे शादी करना चाहता है। लेकिन परिवार वाले राजी नहीं थे, इसलिए उसने खुद को नौकरीशुदा दिखाने के लिए यह नकली पहचान बनाई।

आरोपी ने बताया कि उसने गांव के साइबर कैफे से फर्जी रेलवे आईडी कार्ड बनवाया था। इसके बाद खुद को टीटीई बनाकर टिकट चेकिंग का नाटक करने लगा। वर्दी और पहचान पत्र से वह आसानी से लोगों को भ्रमित कर रहा था।

ऐप से बनाता था नकली टिकट

अधिकारियों की मानें तो आदर्श सिर्फ फर्जी वर्दी तक सीमित नहीं था, वह मोबाइल ऐप के जरिए टिकट भी खुद बना लेता था। 17 जून को उसने दो महिलाओं ज्योति किरण और गुनगुन के लिए जनता एक्सप्रेस में टिकट तैयार किया।

टिकट बी-3 कोच के लिए था, लेकिन स्टेशन पर एम-2 कोच लगा मिला। महिलाओं को शक हुआ तो उन्होंने पहले रेलवे स्टाफ से और फिर अपने परिजन से शिकायत की। इसके बाद मामला सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंचा।

दूसरी घटना से भी हुआ खुलासा

इसी आरोपी ने एक अन्य यात्री दिनेश यादव का मुंबई जाने का टिकट भी बनाया था। लेकिन टिकट में गड़बड़ी देख यात्री को शक हुआ और विवाद शुरू हो गया। यही से रेलवे को आरोपी की असलियत का अंदेशा हुआ।

आरपीएफ इंस्पेक्टर संदीप कुमार यादव और जीआरपी इंस्पेक्टर रजोल नागर ने पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+