Varanasi News: बीजेपी पर बरसे अखिलेश यादव, कहा- पढ़े-लिखे लोगों को बना दिया डिलीवरी बॉय, जाने और क्या बोले

Varanasi News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में किसान आत्महत्या कर रहे हैं, बेरोजगारी चरम पर है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पढ़े-लिखे नौजवानों को डिलीवरी ब्वॉय बना दिया। वहीं राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा जानती है कि किस दल को कैसे तोड़ना है।

varanasi-news-akhilesh-yadav-said-bjp-has-made-educated-people-delivery-boys

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यह जानती है कि कब किसको बेईमान कहना है और कब किसको खरीदना है और कब किसके यहां ईडी भेजना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी खुद को दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है। ऐसे में पहले यह तय हो जाना चाहिए की कौरव कौन है और पांडव कौन?

उन्होंने यह भी कहा कि देश संविधान से चलता है। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जो संविधान बनाया है, उसी संविधान को हमें मनाना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा कि साल 2014 से लेकर 2024 तक एनसीआरबी की रिपोर्ट निकाल लीजिए अब तक एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है।।

उन्होंने कहा कि पढ़ाई लिखाई करने के बाद लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा है। महंगाई बढ़ रही है और देश का युवा वर्ग इजराइल में काम करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। ऐसी सरकार का क्या मतलब जो रोजगार न दे सके। उन्होंने कहा कि पढ़ाई लिखाई करने के बाद युवाओं को डिलीवरी ब्वॉय बना दिया जा रहा है।

बता दे कि अखिलेश यादव गुरुवार को दोपहर में निजी विमान से वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे थे। हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद सड़क मार्ग से वे भदैनी प्रस्थान कर गए, जहां वे संकट मोचन मंदिर के महंत विश्वम्भर नाथ मिश्र के आवास पर पहुंचे और महंत की माता के निधन पर शोक जताए।

इसके अलावा अखिलेश यादव वाराणसी में विभिन्न कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव सायंकाल शहर से लौटकर वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। उसके बाद निजी चार्टर विमान से लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+