'किसान न्याय रैली' का आज काशी से आगाज करेंगी प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल के साथ वाराणसी के लिए हुई रवाना

'किसान न्याय रैली' का आज काशी से आगाज करेंगी प्रियंका गांधी, भूपेश बघेल के साथ वाराणसी के लिए हुई रवाना

वाराणसी, 10 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश प्रभारी व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज (10 अक्टूबर) भगवान शिव की नगरी काशी से 'किसान न्याय रैली' का आगाज करेंगी। प्रियंका गांधी की इस रैली पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। रैली की शुरुआत करने के लिए प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और आगामी चुनाव के लिए पार्टी के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल और सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ दिल्ली से वाराणसी के लिए रवाना हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी सुबह 11:15 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगी।

Recommended Video

    UP Election 2022: PM Modi के गढ़ Varanasi में आज Priyanka Gandhi की रैली | वनइंडिया हिंदी
    Varanasi Kisan Nyay Rally Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra Uttar Pradesh

    किसान न्याय रैली को संबोधित करने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन करने जाएंगी। यहां से मां दुर्गा के चतुर्थ स्वरूप मां कूष्मांडा के दर्शन करेने दुर्गाकुंड पहुंचेंगी। जिला कांग्रेस कमेटी ने रैली का जो कार्यक्रम और रूट प्लान प्रशासन को भेजा है, उसके अनुसार प्रियंका गांधी का काफिला गांधी लंका चौराहे पर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय और संकटमोचन से होते हुए गुजरेगा। इसके बाद रोहनिया क्षेत्र के जगतपुर इंटर कॉलेज में प्रियंका गांधी रैली को संबोधित करेंगी।

    बता दें, कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाई जाएगी। तो वहीं, मंच पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल और पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के आने की भी संभावना है। देश भर से कांग्रेस नेता बनारस पहुंच चुके हैं। राष्ट्रीय सचिव राजेश तिवारी, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने देर शाम रैली स्थल का भी जायजा लिया।

    किसान न्याय रैली के माध्यम से प्रियंका गांधी लखीमपुरी खीरी कांड के आरोपियों पर कार्रवाई, गृह राज्य मंत्री की बर्खास्तगी और नए कृषि कानूनों की वापसी का मुद्दा उठाएंगी। रैली के बहाने किसान आंदोलन को पश्चिम से पूरब की तरफ मोड़ने की रणनीति बनाई गई है। साथ ही बनारस से किसान न्याय यात्रा आरंभ होगी जो प्रदेश भर में जाएगी। बंगाल में खराब प्रदर्शन के बाद यूपी में कांग्रेस ने पूरी ताकत के साथ जनता का विकल्प बनने का निर्णय लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+