जानिए इस शख्स के बारे में जो 45 सालों से पानी से नहीं आग से कर रहा है स्नान, घरवाले भी हैं परेशान

वाराणसी। हमने और आपने कई ऐसे लोगों के बारे में पढ़ा होगा या जाना होगा, जो बेहद अजीब कारनामे करते हैं, जो उनकी पहचान भी बन जाती है। ऐसे ही एक शख्स हैं वाराणसी के छताव गांव के कैलाश सिंह उर्फ कल्लन सिंह, जो किसान हैं। लेकिन उनके कारनामे जानकर आप हैरत में पड़ सकते हैं कि भला ऐसा कोई कैसे कर सकता है। लेकिन ये सच्चाई है। हम आपको कैलाश सिंह के बारे में जो भी बताएंगे वो बेहद हैरान कर देने वाली चीज है।

घर वालों को भी अब हो चुकी है आदत

घर वालों को भी अब हो चुकी है आदत

कैलाश सिंह उर्फ़ कल्लन सिंह एक ऐसा किसान है, जिसने पिछले 45 सालों से स्नान नहीं किया ना ही उसने अपनी दाढ़ी-मूछें बनवाई। गर्मी हो या सर्दी बदन पर हर वक्त स्वेटर डाले रहना इनका शौक है। अग्नि स्नान करना इनकी दिनचर्या में शुमार है। मूछें 6.6 फुट व जटा 7.60 फिट लम्बी हो चुकी हैं। मगर इसके साथ ही वो लगातार सामान्य तरीके से जिन्दगी जी रहे हैं। घरवालों की माने तो वो इनके ना नहाने और अजब गजब शौक से शुरुआत में बेहद परेशान थे। लेकिन अब आदत बन गयी है। कल्लन के इस रूप धरने के पीछे कारण उनकी पुत्र रत्न की प्राप्ति की इच्छा बताई जाती है, लेकिन वो खुद इस आरोप को निराधार बता रहे हैं।

बेटे के लिए मांगी थी मन्नत

बेटे के लिए मांगी थी मन्नत

कल्लन सिंह ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने तमाम बंदिशों को तोड़ अलग ही रूप धर लिया। इसके पीछे जो कारण बताया जाता है वो ये की कल्लन सिंह की सात संतानों में से कोई भी बेटा नहीं है। पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिये इन्होंने संकल्प लिया और मन्नत की थी की वो तभी स्नान ध्यान कर दाढ़ी मूंछ बनवायेंगे जब बेटा इनके घर आएगा। 45 साल का वक्त बीत गया मगर इनके घर बेटा नहीं हुआ। साथ ही इन्होंने ना स्नान किया और ना ही दाढ़ी मूंछ बनवाई। हालाँकि कल्लन की मानें तो उन्हें अपनी इस क्रिया से शक्ति मिलती है।

45 साल से कर रहे हैं अग्नि स्नान

45 साल से कर रहे हैं अग्नि स्नान

अग्नि स्नान और इस ध्यान की वजह से कभी कोई रोग नहीं होता। मगर ये अपना संकल्प आज भी खुल कर नहीं बताते। 45 सालों से अग्नि स्नान करने वाले बाबा कल्लन सिंह ने 45 सालों से जल स्नान नही किया। बताते हैं कि एकबार इनके पैरों में घुटने तक कींचड़ लग गया था मगर इन्होंने उसे पानी से नहीं धोया। जबकि एकबार बरसात के दिनों में नहर पार करना मजबूरी हो गया था। मगर इन्होंने हार नहीं मानी और किसी व्यक्ति ने इन्हें कंधे पर नहर पर कराया। जिसके लिए बाबा ने उसे मजदूरी भी दिया था।

साढ़े 6 फीट से भी ज्यादा है मूछों की लंबाई

साढ़े 6 फीट से भी ज्यादा है मूछों की लंबाई

कल्लन सिंह के रूप की बात करें तो इनकी मूंछें अब 6.60 फुट लम्बी और सर की जटा 7.60 फिट की हैं। हालांकि जटा किसी वजह से थोड़ी सी काटनी पड़ी थी, जिसकी लंबाई अब 5.60 फिट रह गई है। इसे ये अपनी कमर के चारों ओर गर्म कपड़े से बांध कर रखते हैं। घर हो या बाहर, गर्मी हो या जाड़ा ये हमेशा गर्म कपड़ो का इस्तेमाल ही करते हैं। यही नहीं रोजाना शाम को ये अग्नि से शरीर को ताप कर अग्नि स्नान भी करते हैं। इनका दावा है की इससे इनके शरीर में उर्जा का संचार होता है। इनको आज तक कोई भी गंभीर रोग नहीं हुआ।

विदेशी मीडिया में भी काफी लोकप्रिय हैं

विदेशी मीडिया में भी काफी लोकप्रिय हैं

कल्लन सिंह 7 लड़कियों के पिता है। इनमे से 6 की शादी हो चुकी है। 2 लडकियां मुंबई में रहती हैं। पत्नी कलावती और सारी लड़कियां चाहती हैं की उनके पति और पिता ये रूप छोड़ दे। इससे उनके शादी ब्याह में भी दिक्कतें आती हैं। मगर इन्होंने जब भी उनके इस रूप से बाहर निकालने की कोशिश की पिता की आत्महत्या करने की धमकी से सहम गई। यही नहीं ये राखी सावंत की अजब देश की गजब कहानी कार्यक्रम में भी भाग ले चुके हैं। कल्लन विदेशी मीडिया में भी काफी लोकप्रिय हैं। जिनके लिए आस्ट्रेलिया, जापान, कोरिया और इंग्लैंड जैसे देशों के पत्रकार डॉक्यूमेंट्री बना चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+